IND vs SL : माय नेम इज लखन गाने पर थिरके Virat Kohli, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

IND vs SL World Cup 2023 : विराट कोहली टीम इंडिया की जान है, वो क्रिकेट के मैदान पर भी फिल्डिंग के दौरान कई तरीकों…

virat kohli 41 | Sach Bedhadak

IND vs SL World Cup 2023 : विराट कोहली टीम इंडिया की जान है, वो क्रिकेट के मैदान पर भी फिल्डिंग के दौरान कई तरीकों से फैंस का मनोरंजन करते रहते है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान कोहली ने एकबार फिर से दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट किया है। इस मैदान पर पहले उन्होंने बल्ले से कमाल किया और बाद में फिल्डिंग के दौरान कर रहे थे तो दर्शक उनके नाम के नारे लगा रहे थे। किंग कोहली ने फैंस को निराश नहीं किया और डीजे पर धुन पर थिरखने लगे। कोहली ‘माय नेम इज लखन’ गाने पर थिरक रहे थे।

सिर्फ इतना ही नहीं कोहली मैच के दौरान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ मजाक भी कर रहे थे। जब फैंस गिल की गर्लफ्रेंड का नाम सारा-सारा का नारा लगा रहे थे, किंग कोहली उनसे मजाक कर रहे थे। इसके बाद कोहली स्लिप में फील्डिंग के दौरान बॉलिंग गेंदबाजी का मजेदार एक्शन करने लगे। बाद में फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे, कोहली को बॉलिंग दो।

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 94 गेदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से कुल 88 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कोहली मैच की तीसरी गेंद पर ही बल्लेबाजी करने उतरे थे। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर दिलशान मधुशंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद कोहली ने गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन गिल ने 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 92 रन बनाए।

भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने भी कमाल की बल्लेबाजी की, उन्होंने 56 गेंद पर 82 रन बनाए, उन्होंने 6 छक्के जड़े थे। वहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका को केवल 55 रन पर ऑल आउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए है। बुमराह और जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए। 302 रनों से यह मैच जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।