Happy Birthday MS Dhoni : 41 के हुए कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, जानिए उनके शानदार करियर की खास बातें

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज 41 वां जन्मदिन है। उनके फैन्स आज अपने माही को…

ms dhoni birthday

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज 41 वां जन्मदिन है। उनके फैन्स आज अपने माही को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही कई बड़ी हस्तियों ने धोनी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। धोनी इस समय लंदन में हैं उन्होंने वहीं पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ जन्मदिन मनाया। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस पार्टी में क्रिकेटर ऋषभ पंत भी मौजूद हैं।

धोनी के शानदार करियर के यादगार पल…

धोनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके शानदार करियर के यादगार लम्हों के बता रहे हैं। जो धोनी के प्रशंसकों के लिए जानना बेहद दिलचस्प है। इनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी का बचपन से ही खेलों में दिलचस्पी रही। उन्होंने बैडमिंटन, फुटबॉल और क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती दिनों में उन्होंने अपनी फुटबॉल टीम के लिए गोलकीपिंग की। 1997 में उन्हें वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर -16 चैम्पियनशिप के लिए चुना गया।

रेलवे में की टीटीई की नौकरी

करियर बनाने के लिए धोनी ने बेइंतहा संघर्ष किया। उन्होंने 2001 से 2003 तक खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर एक टीटीई की नौकर की। लेकिन इसके बाद उसकी किस्मत का सितारा चमका औऱ वे 2003 में वे इंडिया-ए टीम के लिए चुने गए। इसके बाद 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। 2005 में इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला।

धोनी की कप्तानी…हाथ आए 3 क्रिकेट वर्ल्ड कप

धोनी को सबसे सफल कप्तान कहने की ये एक और बड़ी वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने 3-3 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीते। 2007 में वे 20-20 मैचों के कप्तान बने। पहला कप भारत ने 2007 के 20-20 मैच में जीता। 2009 में उन्होंने ICC-ODI बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी के साथ भारत पहली बार ICC टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा। इसके बाद 2011 का वर्ल्ड कप जीता। जिसमें उन्होंने 91 के स्कोर के साथ एक ऐतिहासिक छक्के के साथ मैच फिनिश किया। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच टाइटल मिला। इसके बाद 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले वे पहले भारतीय कप्तान बने।

‘विकेट के जादूगर’ धोनी के नाम अनगिनत रिकॉर्ड

जो भी धोनी का फैन है। उसने धोनी की विकेट के पीछे की फुर्ती जरूर देखी होगी, जो कि कमाल की है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है। 294 विकेट झटकने के साथ वे सर्वाधिक विकेट लेने वालों में धोनी शीर्ष पर हैं। वह खेल के तीनों फॉर्मेट में स्टंपिंग करने वाले पहले और एकमात्र विकेट कीपर है

वनडे हो या टेस्ट… माही इस बेस्ट!

धोनी ने टेस्ट मैच में तो कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ODI में 4000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले भारतीय विकेट-कीपर बने। धोनी 100 ODI मैच जीतने वाले तीसरे और पहले भारतीय कप्तान हैं। 50 से ज्यादा औसत के साथ वह ODI में 10,000 रन बनाने वाले माही पहले खिलाड़ी हैं। यही नहीं 332 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाने वाले भी वे पहले कप्तान हैं।

‘कैप्टन कूल’ धोनी

माही कोक कैप्टन कूल ऐसे ही नहीं कहा जाता। जिस जोश के साथ वे मैदान पर खेलते दिखाई देते हैं। उतनी ही सूझबूझ के साथ वे खेल में आने वाली परेशानियों को भी हल करते हैं। खेल के मैदान पर अपने इसी स्वभाव के चलते वे ‘कैप्टन कूल’ के नाम से फेमस हैं।

धोनी का रिटायरमेंट, लेकिन कम नहीं उपलब्धियां

2020 को धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यांस ले लिया। इस खबर से ही उनके फैंस में खलबली मच गई अब वे बाहर के मैदान में धोनी के बल्ले का जादू नहीं देख पाएंगे। लेकिन धोनी की उपलब्धियों में कोई कमी नहीं आई। भारतीय सेना ने 2011 में धोनी को लेफ्टिनेंट-कर्नल की मानद रैंक प्रदान की है। कपिल देव के बाद धोनी इस तरह के दूसरे क्रिकेटर हैं। धोनी ने कई बार आर्मी की ट्रेनिंग में हिस्सा भी लिया है। इनके जीवन पर MS धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी नाम की फिल्म भी बनी है। धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न से भी नवाज़ा गया है। वे 2009 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *