Shivam Dube का गगनचुंबी छक्का देखकर झूम उठी धोनी की वाइफ, वायरल हुआ मजेदार रिएक्शन, देखें Video

CSK vs KKR : रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है।…

shivam | Sach Bedhadak

CSK vs KKR : रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। वहीं जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी मुकाबले में शिवम दुबे ने एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। जिसको देखकर फैंस हैरान रहे गए, वहीं स्टैंड्स पर मौजूद धोनी की पत्नी साक्षी भी खुशी से झूम उठी। उनका ये रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : Yashasvi Jaiswal की तूफानी पारी देखकर कोहली ने पकड़ा माथा, कहा, क्या टैलेंट है

shivam dube 1 | Sach Bedhadak

शिवम दुबे ने लगाया गगनचुंबी छक्का
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही। वहीं 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में उन्होंने 48 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का ऐसा जड़ा। जिसकों देखकर फैंस हैरान रहे गए। केकेआर की तरफ से 18वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए वरुण चक्रवर्ती आए। उनकी तीसरी गेंद पर शिवम दुबे ने मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेला। अच्छी टाइमिंग की वजह से गेंद गगनचुंबी छक्के के रुप में बदल गई।

शिवम दुबे के छक्के पर झूम उठी साक्षी

केकेआर के खिलाफ शिवम दुबे ने कमाल की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक शॉट ऐसा जड़ा, जिसे देखकर एमएस.धोनी की पत्नि साक्षी और जिवा भी बहुत खुश हुई और दोनों अपनी ही सीट पर झूमती दिखीं। शिवम दुबे ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और 3 छक्को की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली है। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। ऋतुराज गायकवाड ने 17 रन, ड्वेन कॉनवे ने 30 रन और अजिंक्य रहाणे ने 16 रन ठोके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *