Chetan Sakaria सहित इन 7 खिलाड़ियों का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध, BCCI ने 2 पर लगाया बेन

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भारत के 7 खिलाड़ियों के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए उनके नाम जारी किए हैं। सिर्फ इतना ही…

chetan Sakria 01 | Sach Bedhadak

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भारत के 7 खिलाड़ियों के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए उनके नाम जारी किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं 2 गेंदबाजों पर बेन भी लगा दिया है। बेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम तेज गेंदबाज चेतन साकरिया (Chetan Sakaria) का है। बता दें कि सकारिया सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल भी खेल चुके हैं। इसके साथ ही वो भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 भी खेल चुके हैं। हालांकि बीसीसीआई ने उन पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। हालांकि इसकी सूचना बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को अपटेड दे दी है। इसी वजह से वो आईपीएल 2024 के
ऑक्शन में अनसॉल्ड रह सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:– क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ब्रायन लारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

एक खेल बेवसाइट के मुताबिक, चेतन सकारिया के साथ केरल के रोहन कुन्नुमल और सलमान निजार, गुजरात के चिराग गांधी, मुंबई के तनुष कोटियान, हिमाचल प्रदेश के अर्पित गुलेरिया और विदर्भ के सौरभ दुबे के नाम संदिग्ध एक्‍शन वाले गेंदबाजों की लिस्ट में डाले हैं। इसमें 3 खिलाड़ी आईपीएल से जुड़े हैं। सकारिया, दुबे और गुलेरिया आईपीएल से जुड़े हैं।

chetan sakria 02 | Sach Bedhadak

चेतन सकरिया का बेस प्राइज 50 लाख रुपए

बता दें कि चेतन सकारिया आईपीएल 2023 के बाद से चोट की वजह से खेल से दूर हैं। हालांकि इस बार उन्‍होंने आईपीएल के लिए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा है, लेकिन ऑक्‍शन से पहले ही बोर्ड ने उनकी गेंदबाजी एक्‍शन पर सवाल खडे़ कर दिए है। कहा जा रहा है कि अब आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर बोली नहीं लगाएगी।

इन 2 पर लगा प्रतिबंध

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कर्नाटक के मनीष पांडे और केएल श्रीजीत को गेंदबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये दोनों खिलाड़ी ही पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। वहीं, सौरभ दुबे सनराइजर्स हैदराबाद तो सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।