AUS vs AFG : Glenn Maxwell ने क्रिकेट जगत को चौंकाया, दर्द से कराहते हुए दिलाई जीत, बनाए ये धांसू रिकॉर्ड

AUS vs AFG World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने…

Maxwell 01 2 | Sach Bedhadak

AUS vs AFG World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली है। उन्होंने 128 गेंदों 201 रनों की नाबाद पारी खेलकर शानदार जीत दिलाई है। इसके साथ ही मैक्सवेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए है। मैक्सवेल ने वनडे अंतरराष्ट्रीय में टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ें व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है।

यह खबर भी पढ़ें:क्या इंग्लैंड से जीतकर भी सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? न्यूजीलैंड कर देगी खेला, यहां समझें पूरा गणित

दर्द से कराहते हुए मैक्सवेल ने दिलाई जीत
मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसी के साथ 2 बड़े रिकॉर्ड भी बने हैं, वानखेड़े स्टेडियम में यह अब तक का वनडे मैच का सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ है। इस पारी के दौरान मैक्सवले ने पीठ में भी दर्द की शिकायत की, इसके साथ ही हैमस्ट्रिंग की चोट भी लगी। लेकिन लंगड़ाते हुए मैक्सवलेन ने पूरा मैच खेला और आखिरी तक मैच को लेकर गए और ऑस्ट्रेलियाई को यह मैच जीताकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है।

मैक्सवेल ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इस पारी के बदौलत 1983 के वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें कि 292 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त 91 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने पूरा मैच की पलट डाला।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल को 3 जीवनदान भी मिले, उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और तूफानी पारी खेलकर अफगानिस्तान के मुंह से जीत छीन लाए है। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 170 गेंदों पर 202 रनों की नाबाद साझेदारी की। इस दोहरे शतकीय पारी के दम पर मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि वर्ल्ड कप में मैक्सवेल से पहले नंबर -6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए कपिल देव ने हाइएस्ट 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह पारी उन्होंने 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी। आइए जानते हैं कि इस मैच में बने रिकॉर्ड के बारे में…

maxwell 01 3 | Sach Bedhadak

वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

ओएन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर, 2019
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा, 2015
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंग्टन, 2015
फखर जमां (पाकिस्तान) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2023
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023

वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने मैक्सवेल

ईशान किशन (भारत) बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2022 (126 बॉल)
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023 (128 बॉल)
138 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा, 2015 (138 बॉल)

मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप में बनाया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

237* (1) मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) बनाम वेस्टइंडीज, वेलिंग्टन, 2015
215* (2) क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा, 2015
201* (3)ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023
188* (4)गैरी कर्स्टन (साउथ अफ्रीका) बनाम UAE, रावलपिंडी, 1996
183* (5)सौरव गांगुली (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉन्टन, 1999

वनडे में चेज करते हुए मैक्सवेल ने बनाया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

201* (1) ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023 वर्ल्ड कप
193* (2) फखर जमां (पाकिस्तान) बनाम साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2021
185* (3) शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2011
183* (4) महेंद्र सिंह धोनी (भारत) बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005
183* (5)विराट कोहली (भारत) बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2012