Asian Games 2023 : आज भारत ने एक Gold और 2 सिल्वर जीते, पहली बार महिला गोल्फर ने भी जीता मेडल

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में आज एक…

New Project 2023 10 01T114215.887 | Sach Bedhadak

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की झोली में आज एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक रजत पदक आया है। अदिति अशोक ने गोल्फ में इतिहास रच दिया है। अदिति अशोक ने हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय गोल्फ के इतिहास में अदिति मेडल जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी है।

भारतीय गोल्फ के इतिहास में वह अभूतपूर्व क्षण था जब अदिति ने एशियन गेम्स में गोल्फ में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता। अदिति तीसरे राउड तक टॉप पोजिशन पर चल रही थी। हालाकि, वह चौथे और अंतिम चरण में लड़खड़ा गईं और अंततः दूसरे स्थान पर रहीं।

भारत ने शूटिंग में जीता गोल्ड…

वहीं भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में गोल्ड मेडल जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।

यह खबर भी पढ़ें :- Asian Games 2023 : भारत ने घुड़सवारी में रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता गोल्ड…

शूटिंग में जीता रजत पदक…

वहीं शूटिंग में देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसके साथ ही भारत के अब 41 मेडल हो गए है। जिसमें 11 गोल्ड भी शामिल है। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। जबकि चीन पहले, जापान दूसरे और साउथ कोरिया तीसरे स्थान पर है। बता दें कि एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। वहीं आठवें दिन एक गोल्ड एक सिल्वर और एक रजत पद जीता है।

यह खबर भी पढ़ें :- Asia Games 2023 : भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, सिफ्ट और राइफल में जीता गोल्ड मेंडल

भारत के पास अब तक इतने पदक…

स्वर्ण पदक : 11
रजत पदक : 16
कांस्य पदक : 14
पदकों की संख्या : 41 कुल पदक।