Valentine Day Special: गलफ्रेंड या जीवन साथी को प्रपोज करने से मिला लें राशियां, वरना जिंदगी बन जाएगी नरक

Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड या जीवनसाथी को करना चाहते हैं प्रपोज तो पहले मिला रहे अपनी राशियां। वरना जिंदगी भर पछताओगे।

Valentine Day Special | Sach Bedhadak

Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे हर साल 14 तारीख फरवरी को आता है। प्यार का दिन माने जाने वाले इस दिन कुछ लोगों की जोड़ियां बनती हैं तो कुछ की टूटती हैं। इस दिन कपल एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। वहीं कुछ लोगों की पहली मुलाकात में ही अच्छे दिन बन जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं इस बार का वैलेंटाइन कुछ राशि वाले लोगों के लिए खास नहीं रहेगा। आइए जानते हैं….

ज्योतिष के मुताबिक, हमारा मानव जीवन ग्रह नक्षत्र से जुड़ा हुआ है। इसका प्रभाव मानव जीवन के साथ राशिफल पर पड़ता है। फिर चाहे वह कॅरियर हो, लव लाइफ या फिर कुछ और। वहीं कुछ राशि वाले जातक ऐसे होते हैं चाहे वो फिर कितना भी प्यार कर लें, लेकिन उसका जीवनसाथी के साथ झगड़ा होता रहता है। इसका कारण है दो राशियों में षडाष्टक योग बनना। यह अशुभ योग माना जाता है।

इन राशियों की जोड़ी नहीं होती सही…

मेष और कन्या

ज्योतिष के मुताबिक, अगर आपका राशि मेष है और जीवनसाथी की राशि कन्या है तो आपके जीवन में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे, क्योंकि यह दो राशि मिलाकर षडाष्टक योग का निर्माण करते हैं। वहीं इस राशि वाले कपल्स भूलकर भी वैलेंटाइन डे के दिन प्रपोज ना करें। इससे आपको असफलता मिलेगी।

तुला और वृषभ राशि

तुला और वृषभ राशि में षडाष्टक योग का निर्माण होता है। इन दोनों रााशि वाले जातकों में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इसलिए इस वैलेंटाइन डे से पहले गलफ्रेंड या जीवन साथी को प्रपोज करने से एक बार अपना राशिफल जरूर मिला लें।

मिथुन और वृश्चिक राशि

मिथुन राशि और वृश्चिक राशि वाले कपल्स में भी एक-दूसरे से नहीं पटती है। इन दोनों राशि वाले हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। अगर एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं यह राशि वाले और बात आगे बढ़ती भी है तो जीवन भर लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे।