Raksha Bandhan 2023 : 2 सदी बाद रक्षाबंधन पर बन रहा ये शुभ संयोग, इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

Raksha Bandhan 2023 : हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि…

rakshabandhn 01 | Sach Bedhadak

Raksha Bandhan 2023 : हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस साल पूर्णिमा तिथि 2 दिन होने की वजह से 30 और 31 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। अबकी साल रक्षाबंधन का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने के साथ कई खास योग और नक्षत्र बन रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 200 सालों के बाद बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन इस अद्भुत योग के बनने से कई राशियां मालामाल हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां आने के साथ धन लाभ हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-रक्षाबंधन पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति! भाई-बहन के अमर स्नेह की ‘डोर’ पर दिनभर भद्रा का साया

Raksha 01 | Sach Bedhadak

2 सदी बाद बन रहा है शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार रक्षाबंधन के दिन शिन और गुरु दोनों ही अपनी स्वराशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। जहां गुरु मेष राशि में होंगे, तो वहीं शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में होंगे। इसके साथ ही दिन 30 अगस्त को रात 8 बजकर 50 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरु हो जायेगा। यह शुभ संयोग 31 अगसत को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसी वजह से शनि भी शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में विराजमान रहेंगे।

ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसी के चलते 200 साल यानी 2 शताब्दी के बाद बुधादित्य योग बन रहा है। इसी वजह से रक्षाबंधन का दिन कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आयेंगा। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।

Raksha 02 | Sach Bedhadak

रक्षाबंधन पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत
(1) मेष राशि
रक्षाबंधन के दिन मेष राशि में गुरु वक्री अवस्था में होंगे। इसी के चलते इस राशि के लोगों को बिजनेस, व्यापार आदि में खास लाभ मिलने का योग है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना फलदायक साबित होगा। वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है।

(2) सिंह राशि
रक्षाबंधन पर सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। 2 शताब्दी के बाद इस राशि में यह खास योग बन रहा है। सूर्य मघा नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में सिंह राशि के लोगों की किस्मत चमक जायेगी। मां लक्ष्मी की कूपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन संपदा की प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी भी दूर हो सकती है।

(3) कुंभ राशि
रखाबंधन का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। शनि इसी राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसी वजह से कुंभ राशि के लोगों का धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही हैं। लंबे वक्त से रुके हुए कामकाज पूरे हो सकते हैं। अगर आप छात्र है तो नौकरी के शुभ योग भी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *