New Year 2024 Vastu Tips: नया साल लगने से पहले खरीद लें ये चीजें, पूरे साल उड़ाओगे मौज

New Year 2024 Vastu Tips: नए साल लगने से पहले कुछ चीजें खदीकर अपने घर जरूर लाएं। आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में सुख शांति का वास होगा।

New Year 2024 Vastu Tips | Sach Bedhadak

New Year 2024 Vastu Tips: बस कुछ ही दिन बाद नया साल यानी 2024 लगने वाला है। अगर आप नए साल में नई बुलंदियों को छूना चाहते हैं तो नया साल लगने से पहले कुछ चीजें अपने घर पर ले आइए आपके घर में कभी भी पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं घर में रहने वाले लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके और आपके परिवार के लिए कुशल मंगल हो तो आपको आज हम कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर अपना जीवन सुखदायी बना सकते हैं।

मोर पंख रखें

भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अत्यंत प्रिय है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में मोर पंख रखते हैं तो वहां सदैव लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर आप अपने नए साल में सुख समृद्धि चाहते हैं तो घर में मोर पंख जरूर लेकर आएं।

यह खबर भी पढ़ें:-Lohri 2024: कब है लोहड़ी? जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

तुलसी का पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है इसे घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है। ऐसे में अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप भी तुलसी का पौधा अवश्य ले आएं।

चांदी का हाथी लेकर आएं

नए साल की शुरुआत से पहले घर में चांदी का हाथी जरूर लेकर आएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी के हाथी का चत्मकारी प्रभाव होता है। इसे दखने से राहु ओर केतु का बुरा प्रभाव समाप्त होता है। इसे रखने वाले व्यक्ति को व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती है।

धातु का कछुआ लाएं

नए साल से पहले धातु का कछुआ लाना शुभ माना जाता है। घर में चांदी, पीतल या किसी धातु से बना हुआ कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। धातु के कछुआ को हमेशा घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

श्री महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना करें

साल 2023 के खत्म होने के दिन महा लक्ष्मी यंत्र की घर में स्थापना करें। इस यंत्र को स्थापित करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की धन समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसका जीवन खुशहाली से भर जाता है।

लाफिंग बुद्धा जरूर लाएं

नए साल के आने से पहले आप अपने घर में लाफिंग बुद्धा ला सकते हैं और इसे हमेशा उत्तर दिशा में रखें। इसे घर में रखने से कभी भी धन का अभाव नहीं होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Vaikuntha Ekadashi 2023: वैकुंठ एकादशी को करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

पानी का घड़ा जरूर रखें

नया साल शुरू होने से पहले आप मिट्‌टी का घड़ा अपने घर जरूर लाए और इस घड़ें में पानी भरकर उत्तर देखा में रखें। इससे आपकी आर्थिक तंग दूर हो जाएगी। मिट्‌टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को ठीक करता है। दरअसल, मिट्‌टी का घड़ा घर में जल भरकर रखने से दोनों ग्रह मजबूत होते हैं।

छोटो नारियल अवश्य खरीदें

आप नए साल से पहले घर में छोटे-छोटे नारियल लाकर कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। नए साल पर किसी शुभ मुहूर्त में इन्हें निकालकर किसी तालाब या नदी में बहा दें। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास सदा बना रहेगा।