Shardiya Navratri 2023: मां स्कंदमाता को ऐसे करें प्रसन्न, दूर होंगे कष्ट, खुशियाें से भर देंगी झोली

Shardiya Navratri 2023: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। ये दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप यानी मां स्कंदमाता को समर्पित है। इन्हें स्कंद कुमार यानी कार्तिकेय की माता के रूप में जाना जाता है। इस सच्चे दिन से अराधना करने पर मां निसंतान दंपत्ति की झोली खुशियों से भर देती हैं।

Navratri 2023 Day 5 Maa Skandamata | Sach Bedhadak

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का सनातन धर्म में खास महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर आकर घर-घर वास करती हैं। आज नवरात्रि का 5वां दिन हैं। इस दिन मां स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा की जाती है। अगर आप भी नवरात्रि के व्रत रखकर रहे हैं तो आज पांचवें दिन मां स्कंदमाता के आशीर्वाद पाने का सुनहरा मौका है। आज हम मां स्कंदमाता का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास उपाय बता रहे हैं। अगर आपने तय दिल से फॉलो किया तो मां स्कंदमाता आपकी झोली खुशियों से भर देंगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Shardiya Navratri 2023: हर इच्छा होगी पूरी! नवरात्रि में माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें ये अचूक उपाय

इसके अलावा स्कंदमाता की पूजा मोक्ष प्रदान करने वाली बताई गई है। स्कंदमाता को पद्मासना के नाम भी जाना जाता है। क्योंकि वह सिंह के साथ-साथ कमल पर भी विराजमान रहती हैं। इसके अलावा इन्हें उमा, गौरी, पार्वती और माहेश्वरी भी बताया गया है। इनकी चार भुजाए हैं और गोद में भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद देव हैं।

कष्टों का विनाश कर हर मनोकामना पूर्ण करती हैं माता

नवरात्रि में स्कंदमाता की पूजा काफी फलदायी मानी जाती है। संतान प्राप्ति की कामना हो, या विवाह में बाधा आ रही हो, सच्चे दिल से मां की अराधना करने पर स्कंदमाता हर कष्ट को दूर करती हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए उपाय भी बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने मात्र से मां का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के इस मंदिर में 60 साल से हवा में झूल रहे 2 खंभे, श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र…वैज्ञानिक भी हैरान!

जानिए क्या हैं वो उपाय-जिससे प्रसन्न होती हैं स्कंदमाता

-नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को 36 लोंग और 6 टुकड़े कपूर में हल्दी और चावल मिलाकर माता रानी की आहुति दें। इससे स्कंदमाता प्रसन्न होंगी और झगड़े, विवाद दूर होंगे।
-नवरात्रि के 5वें दिन किसी भी देवी के मंदिर में जाकर शुद्ध देसी घी का दीया जलाएं। इसके बाद मां के 32 नामों के नामवली का 32 बार पाठ करें।
-मां स्कंदमाता को सफेद रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में पूजा के दौरान सफेद वस्त्र पहनने से मां जल्द प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
-मां को केले का भोग बेहद पसंद है। ऐसे में आज माता रानी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मां को केले अर्पित करें। इसके साथ ही माता रानी को खीर का भाग भी लगा सकते हैं।