Rajasthan Election 2023: युवा वोटरों के हाथ में सत्ता की ‘चाभी’! 22 लाख से ज्यादा नव मतदाता पहली बार करेगें वोट

प्रदेश में निर्वाचन विभाग द्वारा मंगलवार को राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है।

sb 2 2023 11 07T195147.069 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में निर्वाचन विभाग द्वारा मंगलवार को राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं। गौरतलब है कि 2018 के आम विधानसभा चुनावों में प्रदेश मे 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे।

22 लाख 71 हजार 647 नव मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष एवं 2करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नव मतदाता इस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं।

सबसे अधिक और कम मतदाता इन विधानसभा क्षेत्रों में

सबसे ज्यादा झोटवाड़ा विधानभा क्षेत्र में 4,28,067, बगरू में 3,52,418, सांगानेर में 3,50,032, विद्याधरनगर में 3,41,649, लूणी में 3,34,621, बाली में 3,32,730, सांचोर में 3,15,259 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम मतदाता किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1,92,641 मतदाता, जोधपुर में 1,99,577, बसेड़ी में 2,02,944, अजमेर उत्तर में 2,09,560, सांगोद में 2,09,869 मतदाता पंजीकृत हैं।

सबसे अधिक व कम महिला मतदाता यहां

सबसे अधिक 2,05,673 महिला मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में, बगरू में 1,67,686, सांगानेर में 1,66,920, विद्याधर नगर में 1,63,951, बाली में 1,59,369, लूणी में 1,58,950 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम 91,896 महिला मतदाता किशनपोल में, 92,513 बसेड़ी में, 98,830 जोधपुर में, 99,039 राजाखेड़ा में, 1,00,862 महिला मतदाता पीपल्दा में पंजीकृत हैं।

एक लाख 42 हजार से अधिक सर्विस वोटर्स

सर्विस वोटर्स की संख्या 1 लाख 42 हजार 221 है, इनमें 4852 महिला सर्विस वोटर्स हैं। सबसे अधिक 8101 सर्विस वोटर्स सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र, 4774 बहरोड़ में, 4759 खेतड़ी में और 3861 मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं। सबसे कम 3 सर्विस वोटर्स कुशलगढ़ में, धरियावद में 8, बागीडोरा में 12 और 13 झाडोल विधानभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं।

मतदान केन्द्र की संख्या 52 हजार 139

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 52 हजार 139 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे, इनमें 383 सहायक मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने बताया कि बैलट पेपर लगाकर ईवीएम को सील करने की कार्रवाई 15 से 20 नवम्बर तक की जाएगी, इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहेगी।