‘PM मोदी के लिफाफे’ पर प्रियंका गांधी का हमला, बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत, कार्रवाई की मांग

प्रियंका गांधी ने सिकराय के बाद बुधवार 25 अक्टूबर को झुंझुनूं के अरड़ावता में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने भगवान देवनारायण मंदिर के दानपात्र में ‘पीएम मोदी के लिफाफे’ पर तंज कसा है।

sach 1 2023 10 25T151411.057 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी ने सिकराय के बाद बुधवार 25 अक्टूबर को झुंझुनूं के अरड़ावता में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने भगवान देवनारायण मंदिर के दानपात्र में ‘पीएम मोदी के लिफाफे’ पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मंदिर के लिफाफे में 21₹ निकल रहे हैं, वैसे ही मोटी निकल सरकार की बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बाद कुछ नहीं निकलता है। अब खाली लिफाफे वाले बयान प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

sb 2 2023 10 25T173116.157 | Sach Bedhadak

चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

पूरा मामला दौसा जिले के सिकराय और झुंझुनूं के अरड़ावता में प्रियंका गांधी की जनसभा का है। 20 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को दोनो जगह चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की ओर से देवनारायण मंदिर में चढ़ाए गए कथित लिफाफे में 21 रुपए चढ़ाने को लेकर बयान दिया। इसी पर बीजेपी ने ऐतराज जताया। बीजेपी प्रियंका के बयान को आचार संहिता के खिलाफ बता रही है। अब बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत कर प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मंच पर दिखाए जा रहे लिफाफे- प्रियंका

आज प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में निशाना साधते हुए कहा कि पीएम देवनारायणजी के मंदिर में गए थे। एक लिफाफा डाल आए। 6 महीने बाद लिफाफा खोला गया। जनता सोच रही थी क्या होगा इस लिफाफे में? खोला तो उसमें 21 रुपए निकले। देश में यही हो रहा है। आपको बड़ी-बड़ी घोषणाएं पर मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाए जा रहे हैं।

सिकराय में भी दिया था यहीं बयान

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए गए जन जागरण अभियान के समापन के अवसर पर दौसा के सिकराय में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी भीलवाड़ा दौरे के दौरान देवनारायण मंदिर में डाले गए लिफाफे पर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा था कि लोग लिफाफा खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब लिफाफा खोला तो लिफाफे में 21 रुपए निकले। एक तरह से देश में यही हो रहा है।