Diwali Muhurat 2023: दीपावली पूजन का इस समय है शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

sb 2 2023 11 11T173759.883 | Sach Bedhadak

Diwali Muhurat 2023: दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन की कमी नहीं होती है। साल 2023 में देवी लक्ष्मी की पूजा सौभाग्य योग और स्वाति नक्षत्र में की जाएगी। इस बार दिवाली पर पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं।

दिवाली 2023 की पूजा कब करें?

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त: इस दिन रात 11:39 बजे से 12:32 बजे तक पूजा की जा सकती है। इस दौरान आयुष्मान योग बन रहा है। यह शाम 04:25 बजे तक रहने वाला है। वहीं सौभाग्य योग शाम 04:25 बजे से शुरू होकर 13 नवंबर को दोपहर 03:23 बजे तक रहेगा। वहीं, 12 नवंबर की सुबह से 13 नवंबर की सुबह 02:51 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा।

दिवाली की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • दिवाली के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।
  • दिवाली पर कभी भी अकेले मां लक्ष्मी की पूजा नहीं करनी चाहिए। मां लक्ष्मी बहुत चंचल हैं और स्थिर नहीं रहती हैं। हमेशा भगवान गणेश के साथ देवी मां की भी पूजा करें।
  • भगवान गणेश माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं। मां लक्ष्मी ने उन्हें वरदान दिया कि जहां भी भगवान गणेश होंगे, वहीं मां का स्थायी निवास होगा।
  • दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करनी चाहिए। कुबेर के पास अक्षय धन का भंडार है, जो कभी खत्म नहीं होता। वह धन के रक्षक हैं।