Bari Sadri Vidhan Sabha: पिछले दो चुनाव से मजबूत स्थिति में बीजेपी, कांग्रेस की क्या रहेगी रणनीति?

हम आपको मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिला की बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। 2018 के विधानसभा चुनाव बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ललित कुमार ने चुनाव जीता

Copy of ashok gehlot 47 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है। इस बीच आज हम आपको मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिला की बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। यहां पर सियासी समीकरण क्या है? आइए जानते है…

पिछले तीन चुनाव के समीकरण

  • 2018 के विधानसभा चुनाव बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ललित कुमार ने चुनाव जीता, ललित कुमार को 97111 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को 88301 वोट मिले।
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में बड़ी सदरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम कुमार ने विधानसभा चुनाव जीता था। गौतम कुमार को 90161 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को 72900 वोट मिले।
  • 2008 के विधानसभा चुनाव में बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार प्रकाश चौधरी ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 80402 वोट मिले थे।

विधानसभा में मतदाताओं की संख्या

बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट में कुल 2,74,329 मतदाता वोट डालेगे। इनमें से 1,38,655 पुरुष और 1,35,674 महिलाएं हैं। 2023 के चुनाव के लिए कुल 307 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। पिछले चुनाव की बात करें तो 2018 में कुल 253109 मतदाता थे। जो इस बार 21220 बढ़ गया है।

कांग्रेस की स्थिति

बड़ी सादड़ी से कांग्रेस की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। पिछले 2 चुनाव में लगातार कांग्रेस को इस सीट से हार का मुंह देखना पड़ रहा है। बड़ी बात यह है कि चितौडगढ़ जिले की बड़ी सादड़ी सीट कांग्रेस के रेड जॉन में आती है। जहां पर पार्टी अब सर्वे के आधार पर मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारकर बीजेपी को कांटे की टक्कर देने की तैयारी में है।

बीजेपी मजबूत स्थिति में

इस सीट को लेकर आकड़ो की माने तो बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पिछले दो चुनाव पर लगातार बीजेपी यहां से जीत रही है। अबकि बार यहां से जीत हासिल कर बीजेपी हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि बड़ी सादड़ी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के ग्रह जिले में आता है। तो यहां पर वो पूरी सजगता के साथ जीत की रणनीति पर काम करेगें।