3 केस पेंडिंग, खुद के पास नहीं कोई गाड़ी और सिर्फ 20 हजार कैश…CM गहलोत ने दी हलफनामे में ये जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

sach 1 2 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हलफनामे में जानकारी देते हुए CM अशोक गहलोत ने अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 98 हजार 758 बताई है। इसमें 10 करोड़ 27 लाख के मालिक वे स्वयं हैं और शेष पत्नी सुनीता गहलोत के हिस्से की हैं। अशोक गहलोत ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 30 हजार मूल्य का सोना है और उनकी पत्नी के पास 14 लाख 90 हजार के जेवरात हैं।

सिर्फ 20 हजार कैश

हलफनामे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि उनके के पास सिर्फ 20 हजार रुपये कैश हैं और उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये कैश हैं। 2018 में उनकी संपत्ति 6 करोड़ 53 लाख थी। 2013 में 1 करोड़ 69 लाख और 2008 में वे 1 करोड़ 7 लाख के मालिक थे। सीएम की पत्नी के पास LIC और टाटा स्टील के 6.63 लाख रुपए के शेयर है।

CM गहलोत के पास नहीं कोई वाहन

अशोक गहलोत ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 30 हजार मूल्य का सोना है और उनकी पत्नी के पास 14 लाख 90 हजार के जेवरात हैं। एसबीआई की विधानसभा शाखा जयपुर और संसद शाखा की अलग-अलग शाखाओं में उनके 1 करोड़ 94 लाख 23 हजार 627 रुपये जमा हैं।

मुख्यमंत्री के ऊपर मुकदमे पैंडिंग

सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ चार केस पैंडिंग है। इनमें दिल्ली में एक और जयपुर में तीन केस शामिल है। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ दिल्ली में मानहानि का केस पैंडिंग में है। साथ ही सोनी हॉस्पिटल को जमीन आवंटित करने का मामला, माइनिंग लीज आवंटन का मामला लंबित है। वहीं, कालीसिंध बांध प्रोजेक्ट मामले में केस का निपटारा हो चुका है। सीएम अशोक गहलोत ने अपने नामांकन पत्र में यह जानकारी दी है।