Presidential Election : द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे उद्धव ठाकरे,संजय राउत ने यशवंत सिन्हा का किया था समर्थन

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे अपना समर्थन देंगे। पहले उनके यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात सामने आ…

uddav thackry

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे अपना समर्थन देंगे। पहले उनके यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात सामने आ रही थी। लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है कि वे NDA की उम्मीदवार मुर्मू को ही समर्थन देंगे। उनके इस फैसले से कई लोगों को हैरानी भी हो रही है, क्योंकि शिवसेना सांसद संजय राउत विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ही समर्थन देने की बात कह रहे थे।

पार्टी के साथ खड़े हुए उद्धव ठाकरे

बीते सोमवार को शिवसेना की बैठक हुई थी। इस बैठक में 19 में से सिर्फ 11 सासंद पहुंचे थे। सांसदों ने उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में राष्ट्रपति को समर्थन के बारे में चर्चा की। इनमें से अधिकतर सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की अपील की थी। सिर्फ संजय राउत का कहना था कि वे यशवंत सिन्हा को सपोर्ट करें। लेकिन उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सदस्यों का फैसला माना औऱ द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की हामी भर दी।

द्रौपदी को समर्थन देने पर शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि मुर्मू को समर्थन देने का मतलब यह नहीं है कि वे भाजपा को समर्थन कर रहे हैं।    

कई विपक्षी दलों ने की मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा

NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। सोमवार को ही आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस ने मुर्मू को अपना समर्थन का ऐलान किया। इसके अलावा TDP यानी तेलगू देशम पार्टी ने मुर्मू को सपोर्ट देने को कहा है। यही नहीं इसके साथ कई और विपक्षी दलों ने भी मुर्मू को सपोर्ट देने की घोषणा की है। इनमें बीजद, बसपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, पीडीएफ, और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शामिल हैं।

कोलकाता पहुंची द्रौपदी मुर्मू, भाजपा नेताओं से साथ होगी बैठक

द्रौपदी मुर्मू आज कोलकाता पहुंची। उन्होंने यहां प. बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास में जाकर विवेकानंद की प्रतिमा को नमन किया और माल्यार्पण किया। वहां मौजूद रामकृष्ण  मिशन के सदस्यों ने मुर्मू को पुस्तक और विवेकानंद की तस्वीर उपहार में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *