Presidential Election: यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी ‘आप’, संजय सिंह ने किया ऐलान

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yawant Sinha) को समर्थन देगी। आम आदमी पार्टी के…

Presidential Election

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yawant Sinha) को समर्थन देगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में उनके आवास पर आम आदमी पार्टी की बैठक हुई थी। बैठक में सभी नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के ऐलान किया। पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों ने एक सुर में यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया था। संजय सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का हम आदर करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति के लिए हम यशवंत सिन्हा का नाम चुनते हैं।

विपक्ष में ही राष्ट्रपति के नाम को लेकर टूट

जिस दिन से विपक्ष ने यशवंत सिन्हा का नाम राष्ट्रपति पद के लिए चुना है। उस दिन से ही इस नाम को लेकर दो बांट हो गए है। इनमें से एक खेमे के नेता द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के पक्ष में है तो वहीं दूसरा खेमा यशवंत सिन्हा के पक्ष में है। इनमें से कई दलों ने तो द्रौपदी को समर्थन देने के लिए घोषणा कर दी है।  

इन मुख्य विपक्षी दलों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है

NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। उद्धव ठाकरे खेमे की शिवसेना, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस ने मुर्मू को अपना समर्थन का ऐलान किया। इसके अलावा TDP यानी तेलगू देशम पार्टी ने मुर्मू को सपोर्ट देने को कहा है। झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी द्रौपदी को समर्थन देने का ऐलान किया है। यही नहीं इसके साथ कई और विपक्षी दलों ने भी मुर्मू को सपोर्ट देने की घोषणा की है। इनमें बीजद, बसपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, पीडीएफ, और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *