Breaking : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, फेफड़ों में संक्रमण की थी शिकायत

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh) की पत्नी साधना गुप्ता का आज मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत…

mulayam singh yadav | Sach Bedhadak

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh) की पत्नी साधना गुप्ता का आज मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर हवाई जहाज के जरिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव भी इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे। साधना सिंह की मृत्यु की सूचना पर मुलायम सिंह गुरुग्राम के लिए रवाना हुए।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना गुप्ता

बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की मां और अपनी पहली पत्नी मालती देवी की मृत्यु के बाद 23 मई 2003 को साधना गुप्ता से शादी की थी। साधना गुप्ता और मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव हैं और उनकी बहु अपर्णा बिष्ट हैं। साधना गुप्ता राजनीति में भी सक्रिय थीं। मुलायम यादव से विवाह होने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *