‘बेटे को सीएम बनाना एकमात्र मकसद’, राजस्थान में गहलोत पर बरसे अमित शाह

Lok Sabha Elections 2024 : गृहमंत्री अमित शाह ने जोधपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एक ही मकसद है बेटे को सीएम बनाना।

ashok gehlot amit shah | Sach Bedhadak

Lok Sabha Elections 2024 : गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के लोकसभा क्षेत्र जोधपुर पहुंचे। यह लोकसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है। गहलोत के गढ़ में आकर शाह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का एक ही लक्ष्य है कि अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। इसी तरह से सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को, लालू प्रसाद, उद्धव ठाकरे एवं स्टालिन अपने बेटे तथा ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। ऐसे में ये नेता भारत के युवा की क्या सोचेंगे? युवा के बारे में पीएम मोदी और भाजपा सोचती है।

अमित शाह ने कहा कि ‘हमने सार्वजनिक रूप से हिसाब दे दिया है और गहलोत अपने बेटे को जीताने से फ्री हो जाएं तो उनसे बहस के लिए भी भाजपा तैयार है।’ शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मोदी के सिपाही भारत माता का जयकारा गांव-गांव ढाणी-ढाणी मोदी बनकर मोदी का संदेश सुनाएं और प्रदेश की 25 की 25 सीटें मोदी की झोली में डालें।’

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Politics: ‘मुसलमान कांग्रेस से नाराज है’ अमीन खान ने खोली अपनी ही पार्टी की पोल

भजनलाल सरकार की तारीफ की

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता लोकतंत्र को बचाने की बात रह रहे हैं, लेकिन 12 लाख करोड़ के घोटाले करोगे तो जेल भी जाना पड़ेगा। साल 2014 के चुनाव के समय से ही भाजपा ने कहा था कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल की सलाखों के पीछे जाएगा। शाह ने राजस्थान की भजनलाल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसआईटी बनाकर पेपर लीक माममे में चुन-चुन कर आरोपियों को जेल में डालने का काम किया गया है।

पांच महीने में ईआरसीपी को मैदान पर उतारने काम करेगी। मोदी के आशीर्वाद से यमुना के जल पर समझौते का काम भी पूरा कर दिया गया। इतना नहीं 450 रुपए गैस सिलेंडर भी देने का काम किया गया है। वहीं राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल में नेताओं को जेल में डालने का काम किया, ऐसे में राहुल को लोकमंत्र की बात करने का अधिकार नहीं है।

कांग्रेस ने केवल तुष्टीकरण किया

अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण करने वाले होग हैं, लेकिन भाजपा के शासन में न्याय सबसे साथ होगा और तुष्टीकरण किसी के साथ नहीं होगा। शाह ने कहा कि चाहे कितना भी दल को इकट्‌ठा कर लो आएगा तो मोदी ही। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार ने 10 साल में राजस्थान को एक लाख 61 हजार करोड़ जबकि मोदी सरकार ने दस साल में 6 लाख 24 हजार करोड़ देने का काम किया।

यह खबर भी पढ़ें:-जातिगत मुद्दों को उछालकर जहर घोलना चाहती है कांग्रेस, किरोड़ी लाल मीणा ने साधा निशाना