क्या आपको भी ऐसा लगता है कि ऐसा पहले हुआ है? पूर्वजन्म की याद या कोई बीमारी, आखिर है क्या Déjà vu

कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि, आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बैठें है। मस्ती कर रहे हैं, अपने दोस्तों की बातें सुन…

deja vu | Sach Bedhadak

कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि, आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बैठें है। मस्ती कर रहे हैं, अपने दोस्तों की बातें सुन रहे हैं लेकिन अचानक से ऐसा लगता है कि इस जगह ये बाते ये घटना पहले भी कभी हो चुकी है। या फिर आप किसा जगह से पहली बार गुज़र रहे हो लेकिन एक झटके के लिए आपको ऐसा लगता है कि, आप यहां पहले भी आ चुके हैं।

ये बातें पढ़कर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा महसूस करने वाले आप दुनिया में अकेले नहीं हैं। दुनिया में बहुत से लोग करीब-करीब हर दिन ऐसा मेहसूस करते हैं और चौंकाने वाली बात ये है कि उन्हें पता ही नहीं कि ये अजीबोगरीब एहसास उन्हें कैसे आता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आखिर आपके इस एहसास का मतलब क्या है।

क्या है Déjà vu

Déjà vu एक फ्रेंच शब्द है। जिसका अर्थ है पहले भी देखा हुआ, Déjà vu का संबंध टाइम ट्रेवल से होता है। इसमें एक घटना दो हिस्सों में बंट जाती है. इसका एक हिस्सा अलग होता है और दूसरा हिस्सा अलग समय-काल से जुड़ा होता है। यही वजह है कि एक व्यक्ति को ये घटना उसके साथ दोबारा हुई लगती है। इसी अनुभव को Déjà vu कहा जाता है. Déjà vu के समय व्यक्ति को लगता है कि जो उसके साथ वर्तमान में हो रहा है वह उसके साथ भूतकाल में भी हुआ है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Déjà vu दिमाग के टेंपोरल लोब में होता है। ये भाग इमोशन प्रोसेस करने के लिए या फिर शॉर्ट टर्म मेमोरी के लिए होता है। इस भाग में जब मस्तिष्क के विद्युत संकेतों में बदलाव आता है तब हमें Déjà vu का एहसास होता है। हालांकि, वैज्ञानिक अभी तक इसकी सही वजह नहीं बता पाए हैं। लेकिन उनका कहना है कि, हमारा दिमाग कई बार आने वाली परिस्थितियों का अंदाजा लगा लेता है या यूं कहें कि, किसी अंजान घटना की रूप रेखा तैयार कर लेता है।

जिसके बाद इससे मिलती-जुलती कोई भी घटना सामने आती है तो हमें लगता है कि ये पहले भी हो चुकी है। कई बार ऐसा भी होता है कि, दिमाग आपको परिस्थिति से जुड़े गलत ख्याल भी देता है और किसी एक चीज को पुरानी किसी बात या खयाल से जोड़कर हमें बताता है। कई लोगों का तो ये भी कहना है कि Déjà vu हमारे पूर्व जन्म से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *