क्या आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमना चाहते हैं? तो याद रखें भूलकर भी इन जगहों पर न जाए

कई लोगों को गर्मियों का इंतजार रहता है। इसलिए नहीं कि उन्हें गर्मी का मौसम बहुत पसंद है, इसलिए क्योंकि ये मौसम होता है छुट्टियों…

travel | Sach Bedhadak

कई लोगों को गर्मियों का इंतजार रहता है। इसलिए नहीं कि उन्हें गर्मी का मौसम बहुत पसंद है, इसलिए क्योंकि ये मौसम होता है छुट्टियों का और घूमने का। लेकिन घूमने के लिए लोग कभी-कभी उत्साह में आ कर कोई भी जगह का प्लॉन बना लेते हैं। लेकिन मौसम का हाल देखना भूल जाते हैं। ऐसे में हम आज आपको ये बताने जा रहे है कि, अपने परिवार और दोस्तों के साथ आप किस जगह जाने से बचे। जिस्से आपकी ट्रिप भी खराब न हो और आप अपनी छुट्टियों को भी अच्छे से एजॉय कर पाएं।

आगरा

| Sach Bedhadak

दुनिया के सात अजूबों में शामिल है आगरा का ताजमहल। जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। वैसे तो ये जगह चाहे सुबह हो या शाम बेहद सुंदर लगती है। लेकिन गर्मियों का मौसम आगरा घूमने के लिए बिल्कुल सही नहीं है। भारत का दिल्ली-उत्तर प्रदेश वाला हिस्सा गर्मियों में अत्यधिक गर्म हो जाता है। जहां आपको इस समय धूप, टैनिंग, सिरदर्द के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।

गोवा

| Sach Bedhadak

गोवा जाना तो हर किसी का सपना होता है। इसलिए तो मौका मिलता नहीं कि, लोग सीधा प्लॉन बनाते हैं गोवा घूमने का। वेकिन गर्मियों का मौसम गोवा घूमने के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है, क्योंकि चिलचिलाती धूप में बीच साइड बैठने का बिल्कुल मज़ा नहीं आएगा।

चेन्नई

| Sach Bedhadak

गर्मी और साउथ के स्टेट्स का कुछ अलग ही रिश्ता है। अगर आप गर्मीयों में चेन्नई घूमने का प्लॉन कर रहे हैं तो आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। यहां की गर्मी आपको परेशान कर देगी। इसलिए कोशिश करे कि, आप केरल, चेन्नई या तमिलनाडु की सैर का प्लान बनाने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें।

जैसलमेर

| Sach Bedhadak

राजस्थान देश का सबसे गर्म राज्य माना जाता है। वैसे तो जैसलमेर घूमने की इच्छा हर किसी की होती है। लेकिन गर्मीयों में रेगिस्तान का ये समुद्र तप हो जाता है। सामान्य तौर पर समर्स में यहां तापमान 45 डिग्री के पार चला जाता है। इसलिए यहां समर वेकेशन मनाना गलत निर्णय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *