जयपुर: बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से तीन मजदरों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में एक खौफनाक हादसा हो गया जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। अक्षयपात्र फाउंडेशन के पास बन रहे एक…

jaipur news

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में एक खौफनाक हादसा हो गया जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। अक्षयपात्र फाउंडेशन के पास बन रहे एक मॉल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई थे। दोनों दो महीने पहले ही झारखंड सेजयपुर मजदूरी के लिए आए थे, वहीं तीसरा मृतक मजदूर बिहार से था। घटना की सूचना पर सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत केबाद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों मजदूरों को मृतघोषित कर दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में अक्षयपात्रा फाउंडेशन के पास की है। रामनगरिया थाना सीआई अरुणकुमार ने बताया कि अक्षयपात्र फाउंडेशन के पास बन रहे एकमॉल के बेसमेंट की खुदाई का कामचल रहा था। इसी दौरान मिट्टी गिरने से तीन मजदूर बिहार के कटिहार निवासी इरशाद (22), झारखंड के लतेहार निवासी प्रेमचंद (23)और रामजनम (31) दब गए। वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना देकर तुरंत तीनों को निकालने में जुट गए।

कच्चा ही था मजदरों के रहने का स्थान

जानकारी के अनुसार जगतपुरा क्षेत्र में एक मॉल बन रहा है। इसमें बेसमैंट बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए खुदाई की जा रही थी। बेसमैंट का एक सिरा, जिसमें मजदर रहते हैं, उसको पक्का नहीं कराया गया था। वहीं पर खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान कच्चा होने की वजह से मिट्टी ढह गई और वहां पर काम कर रहे तीन मजदर उसमें दब गए।

झारखंड से आए थे मजदूरी करने

पुलिस ने बताया कि बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से मरने वाले प्रेमचंद और रामजनक दानों सगे भाई थे।
दोनों मजदरी कर अपना पेट पालने के लिए झारखंड से जयपुर आए थे। घटना कैसे हुई इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं। हालांकि,अभी किसी ने लापरवाही की कोई शिकायत नहीं दी है।