शेखावत का विभाग बदला, मोदी 3.0 में राजस्थान के चारों मंत्रियों को महत्वपूर्ण महकम

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया।. इसमें राजस्थान से शामिल चार मंत्रियों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Gajendra singh shekhawat 5 | Sach Bedhadak

जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया।. इसमें राजस्थान से शामिल चार मंत्रियों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार में इस बार प्रदेश से दो कैबिनेट मंत्री, एक स्वतंत्र प्रभार मंत्री और एक राज्यमंत्री बनाए गए हैं। मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत का इस बार मंत्रालय बदल गया है। जलशक्ति की जगह उन्हें पर्यटन और कला संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र यादव का वन एवं पर्यावरण और अर्जुनराम मेघवाल का कानून एवं न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के साथ संसदीय कार्य मंत्रालय बरकरार रखा गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-क्या राजनाथ सिंह बनने जा रहे गृहमंत्री? सियासी गलियारों में क्यों हो रही ऐसी चर्चा, जानिए

भागीरथ चौधरी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। राजस्थान को पर्यटन के बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन और कला संस्कृति मंत्रालय मिलने से राजस्थान को अब पर्यटन स्थलों के विकास में केंद्रीय प्रोजेक्ट्स मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। धार्मिक ट्यूरिज्म सर्किट प्रोजेक्ट को गति मिलने की संभावना है। राज्य में इको ट्यूरिज्म के प्रोजेक्ट की भी बड़ी संभानाएं हैं। संस्कृति मंत्रालय के बड़े आयोजन भी अब राजस्थान में हो सकेंगे।

आज नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में प्रमुख मंत्रालय भाजपा के हिस्से में आए। अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही नितिन गडकरी को एक बार फिर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं नरेंद्र दामोदरदास…’, मोदी ने तीसरी बार ली PM पद की शपथ, राष्ट्रगान के साथ शुरु हुआ कार्यक्रम, देखिए Live

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इन सबके अलावा एनडीए गठबंधन में दूसरे सहयोगियों के हिस्से में भी कई मंत्रालय आए हैं। उड्डयन मंत्रालय इस बार टीडीपी के हिस्से गया है। पिछली मोदी सरकार में रेल मंत्रालय संभालने वाले अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय के साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।