भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चों के नए प्रभारी किए नियुक्त, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सुनील बंसल को

BJP Delhi News: बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले पूरी तैयारी में जुट गई है, इसलिए पार्टी ने चुनाव से पहले सभी मोर्चो को पूरी तरह…

Rajasthan Police 2024 01 03T212802.433 | Sach Bedhadak

BJP Delhi News: बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले पूरी तैयारी में जुट गई है, इसलिए पार्टी ने चुनाव से पहले सभी मोर्चो को पूरी तरह से एक्टिव मोड में लाने के लिए नये मार्चा प्रभारीयों को नियुक्त किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चों के प्रभारीयों की लिस्ट जारी की है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • युवा मोर्चा- सुनील बंसल
  • महिला मोर्चा-बैजयंत जयपांडा
  • किसान मोर्चा बंदी संजय कुमार
  • एससी मोर्चा-तरुण चुघ
  • एसटी मोर्चा- राधा मोहन अग्रवाल
  • ओबीसी मोर्चा-विनोद तावड़े
  • अल्पसंख्यक मोर्चा- दुष्यंत गौतम

4f05c202 73b5 4377 b9ba 6408f770a28f 1 | Sach Bedhadak

सभी मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति

दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।