RBSE 8th Board Result: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया कक्षा 8वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) अजमेर की ओर से आज आरबीएसई 8वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा निदेशालय के हेरिटेज हॉल में…

maharashtra Board result 20 3 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) अजमेर की ओर से आज आरबीएसई 8वीं परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा निदेशालय के हेरिटेज हॉल में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने निदेशालय में परिणाम जारी किया। ये परिणाम शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर घोषित किया गया है। यहां स्टूडेंट्स को 5वीं/8वीं का टैब मिलेगा। जिस पर क्लिक करने से रिजल्ट मिल जाएगा। फिलहाल आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ है। बता दें कि 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।

आठवीं बोर्ड का परिणाम ऐसे करें चेक

आरबीएसई परिणाम 2023 की जांच करने के लिए, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।  

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर ‘आरबीएसई बोर्ड आठवीं रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें।

अपने लॉग इन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।

आरबीएसई 8वीं बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

डाउनलोड करें और परिणाम पेज का प्रिंट आउट लें।

परिणाम में अंक की बजाए मिलेगा ग्रेड

परीक्षा परिणाम में किसी को नंबर और प्रतिशत नहीं मिलेंगे, बल्कि ग्रेड दी जाएगी। ग्रेड से ही पता चलेगा कि स्टूडेंट्स कितने मार्क्स तक पहुंचा है। ई ग्रेड यानी कमपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।

ई ग्रेड वाला प्रमोट नहीं होगा

नए नियमों के तहत जिन स्टूडेंट्स के ई ग्रेड आएगा, उन्हें कक्षा 9 में प्रमोट नहीं किया जाएगा। ऐसे स्टूडेंट्स को पूरक परीक्षा देनी होगी। पूरक परीक्षा में पास होने पर ही उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

ग्रेड के हिसाब से तय होंगे अंक

जिन स्टूडेंट्स के 86 फीसदी से 100 प्रतिशत तक मार्क्स आएंगे, उन्हें ए ग्रेड दिया जाएगा। इसी तरह 71 से 85 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड, 51 से 70 प्रतिशत अंक लाने पर सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत तक लाने वाले स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मिलेगी। वहीं, 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिलेगा।

(Also Read- MPPSC SET 2022: अब जून में नहीं होगी एमपी सेट परीक्षा, जानें परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *