Oscar: दुनिया का सबसे पुराना पुरस्कार है ऑस्कर, 1929 में हुई थी इस अवार्ड की शुरुआत

Oscar: किसी भी कार्य के लिए अगर आपको पुरस्कार दिया जाए, सम्मानित किया जाए तो लगता है जैसे मेहनत सफल हुई। हालांकि कहा जाता है…

Oscar is the oldest award in the world, this award started in 1929

Oscar: किसी भी कार्य के लिए अगर आपको पुरस्कार दिया जाए, सम्मानित किया जाए तो लगता है जैसे मेहनत सफल हुई। हालांकि कहा जाता है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करों, कुछ लोग इसी मंत्र पर काम करते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें मन ही मन चाहत रहती है कि उन्हें उनके कार्यों के लिए सराहा जाए। इसलिए सभी देशों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अवार्ड दिया जाता है।

ऐसा ही एक अवार्ड है ऑस्कर अकादमी पुरस्कार.. जिसे ऑस्कर के नाम से जानते हैं। हाल ही में अमेरिका के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें साउथ की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गाने को बेस्ट सोंग और द एलीफेंट विस्पर्स को बेस्ट शोर्ट फिल्म का अवार्ड मिला। कह सकते हैं कि एसएसराजामौली और कार्तिकी गोंजाल्विस ने कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें ऑस्कर प्राप्त होगा।  

ऑस्कर का इतिहास 

ऑस्कर अवार्ड की शुरूआत अमेरिका में हुई थी। पहली बार इस समारोह का आयोजन 16 मई 1929 को होटल रुज़वेल्ट में किया गया था। इस पुरस्कार की शुरूआत अवार्ड अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से की गई थी। उस समय विजेताओं की अवार्ड की घोषणा तीन माह पहले कर दी जाती थी। पहले अकादमी पुरस्कार समारोह में वर्ष 1927 और 1928 के दौरान आने वाली बेस्ट फिल्में, कलाकारों और निर्देशकों को पुरस्कार दिए गए थे। इस समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों ने पांच डॉलर के टिकट खरीदे थे, जिसमें पंद्रह अवार्ड प्रदान किए गए थे। इस अवार्ड का नाम ऑस्कर क्यों रखा गया इसका कोई सटीक जवाब नहीं है, लेकिन बेट्टी देविस की एक जीवनी के अनुसार उन्होंने यह नाम अपने पहले पति हार्मन ऑस्कर नेल्सन के नाम पर रखा।

अवार्ड के बारे में 

ऑस्कर अकादमी पुरस्कार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, कलाकार, लेखक और तकनीशियनों को इस खिताब से नवाजा जाता है। ऑस्कर अवार्ड का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह विश्व का सबसे प्रमुख अवार्ड है। इस समारोह को हर वर्ष 200 से अधिक देशों में टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाता है। वर्ष 1941 के बाद से विजेताओं के नामों की घोषणा करने का तरीका बदला गया। इसके बाद एक सील बंद लिफाफे का प्रयोग किया जाने लगा। ऑस्कर अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति एमिल जेनिंग्स थे, जिन्हें द लास्ट कमांड और द वे ऑफ़ ऑल फ्लेश के लिए बेस्ट एक्टिंग के लिए पुरस्कार मिला था।

ऑस्कर अकादमी के अन्य पुरस्कार 

इस अकादमी की ओर से इरविंग जी. थालबर्ग मेमोरियल पुरस्कार, जीन हर्शोल्ट मानवतावादी पुरस्कार, गॉर्डन ई. सौयर पुरस्कार, साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग अवार्ड, तकनीकी उपलब्धि पुरस्कार, जॉन ए. बोनर प्रशस्ति पदक और छात्र अकादमी पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

(Also Read- विश्वभर में मशहूर है इस शहर की चुड़ी, 110 साल पुराना कांच की चुड़ियों का इतिहास)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *