कितना पुराना है बेल्ट का इतिहास, कांस्य युग से किया जा रहा इसका इस्तेमाल  

हर व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहनता है। लोगों को वही पोशाक पहनना पसंद होती है जिसमें वह आरामदायक महसूस करे। ऐसे में अगर…

How old is the history of the belt, it is being used since the Bronze Age

हर व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहनता है। लोगों को वही पोशाक पहनना पसंद होती है जिसमें वह आरामदायक महसूस करे। ऐसे में अगर कमर के ऊपर पहने जाने वाले कपड़े ढीले भी हो तो व्यक्ति को अधिक परेशानी नहीं होती है, लेकिन पेंट या पजामा ढीला हो तो उस पर बेल्ट लगाने की आवश्यकता होती है। हालांकि बेल्ट को परिधानों में नहीं गिना जाता है। मगर इसके बिना परिधान अधुरा रहता है।

आजकल फैशन के तौर पर भी बेल्ट का प्रयोग किया जाता है। यह प्लास्टिक, रबर, चमड़े या कपड़े की बनी होती है। यह एक प्रकार का लचीला बैंड या पट्टा होता है जिसे कमर के नीचे पहने जाने वाले कपड़ों को आरामदायक बनाने के लिए लगाया जाता है। इसे केवल पेंट या पजामें पर ही नहीं बल्कि अब तो महिलाएं साड़ी जैसे परिधानों पर भी बेल्ट का इस्तेमाल करने लगी है। इससे ड्रेस अधिक आकर्षक लगती है। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि आखिर इसका उपयोग कब से किया जा रहा है।  

इतिहास 

बेल्ट का इतिहास काफी पुराना है। कांस्य युग के बाद से पुरुषों ने बेल्ट को कपड़ों के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वर्ष 1901 और 1910 के दौरान महिलाओं ने स्कर्ट के साथ बेल्ट पहनना शुरू कर दिया था। इस समय तक पश्चिमी देशों में पुरुषों के लिए बेल्ट आम पहनावा हो गई थी। इसके बाद 19वीं शताब्दी के अंत से लेकर प्रथम विश्व युद्ध तक इसे सैन्य वर्दी में शामिल कर लिया गया।

खासतौर पर अधिकारियों द्वारा इसका उपयोग किया जाता था। रूस और अन्य पूर्वी यूरोपीय राष्ट्रों में ऑफिसर इसे वर्दी के ऊपर कमर के चारों ओर पहनते थे। इसका आकार चौड़ा होता था। जिस पर तलवार लगाई जाती थी। वर्ष 1989 के बाद से सामान्य लोग भी अपनी ड्यूटी के दौरान बेल्ट का प्रयोग करने लगे थे। 

फैशन के रूप में 

वर्तमान में बेल्ट का उपयोग फैशन एक्सेसरीज के तौर पर किया जाता है। पुरूष हो या महिला हर व्यक्ति इसे परिधानों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल करता है। बात करें इसके रंग की तो काले रंग की बेल्ट का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इसे पहनने के यूं तो कोई विशेष नियम नहीं हैं, लेकिन सूट पहनने वाले पुरुषों द्वारा इसका अधिक उपयोग किया जाता है। महिलाएं भी साड़ी, स्कर्ट और गाउन के साथ इसका इस्तेमाल करती है। अब तो यह मात्र औपचारिकता के लिए पहनी जाती है। कॉलेज-स्कूल या दफ्तर जाने वाले लोग इसे फॉर्मल ड्रेस पैंट या पोशाक के साथ पहनते हैं। 

चमड़े की बेल्ट अधिक लोकप्रिय 

सबसे अधिक लोग चमड़े से बनी बेल्ट का उपयोग करते हैं। लोगों के बीच चमड़े से बनी बेल्ट सबसे लोकप्रिय है। क्योंकि यह बिना क्षतिग्रस्त हुए मुड़ जाती है तथा लंबे समय के लिए टिकाऊ भी रहती है। बेल्ट ब्रेडेड लेदर, टूल्ड लेदर, स्वेड, लेदर-बैक्ड रिबन, कैनवास, वेबिंग, रस्सी और विनाइल से बनती हैं। आमतौर पर यह 28 से 32 मिलीमीटर चौड़ी होती है। 

(Also Read- 7 हजार साल पुराना आलू का इतिहास, सबसे अधिक चीन में होती है पैदावार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *