CM अशोक गहलोत ने राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए खोला नौकरी का पिटारा, 20546 पदों होगी भर्ती

राजस्थान विधानसभ चुनाव साल 2023 के लास्ट में होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत देते हुए 20546 पदों भर्ती तोहफा दिया है।

Cm Ashok Gehlot | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान विधानसभ चुनाव साल 2023 के लास्ट में होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत देते हुए 20546 पदों भर्ती तोहफा दिया है। ये भर्तिया नर्सिंग और पैरामेडिल में होंगी। सीएम की मंजूरी के बाद प्रक्रियाधीन भर्ती में 3386 पद बढ़ाए गए हैं। अब चिकित्सा विभाग में 17160 पदों की बजाय 20546 पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023-24 में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख पदों पर भर्ती की घोषणा की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan PTI Final Result 2022: PTI भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

राजस्थान के चिकित्सा एंव स्थास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के ढाचे को सुधारने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इस दिशा में प्रदेश में 17160 पदों पर भर्ती की जा रही है। अब नर्सिंग और पैरा मेडिकल की भर्ती में 3386 पदों को बढ़ाया गया है। ऐसे में कुल 20546 पदों की पर भर्ती होगी।

किस पद कितना चयन

नर्सिंग ऑफिसर के पद-8750
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद-4847
फार्मासिस्ट के पद-3067
लेब टेक्नीशियन के पद-2100
सहायक रेडियोग्राफर के पद-1178
नेत्र सहायक के पद-117
डेंटल टेक्नीशियन के पद-151
ईसीजी टेक्निशयन के पद-246

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *