37 सालों से रिलायंस इंडस्ट्रीज में कर रहे काम, सैलरी अबांनी से ज्यादा, कौन है निखिल मेसवानी, जानिए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी हमेशा अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ खड़े रहते हैं।

sb 2 2023 09 11T200650.988 | Sach Bedhadak

Jaipur: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी हमेशा अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ खड़े रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मुकेश अंबानी ने अपने पुराने सहयोगी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है।

अब एक ऐसी खबर आ रही है, जहां कंपनी के एक अधिकारी की सैलरी कंपनी के मालिक यानी मुकेश अंबानी से भी ज्यादा है।
आप में से ज्यादातर लोग रिलायंस ग्रुप में नौकरी करना चाहेंगे। कंपनी काफी समय से भरोसे के साथ खड़ी है।

मुकेश अंबानी रिलायंस के चेयरमैन हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यही तस्वीर बनती है कि उनकी सैलरी रिलायंस में सबसे ज्यादा होगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों की सैलरी मालिक से भी ज्यादा है।

कंपनी में एक कर्मचारी ऐसा भी है जिसकी सैलरी मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी से 9 करोड़ रुपये ज्यादा है। ये कर्मचारी 37 साल से रिलायंस कंपनी के साथ काम कर रहा हैं। उनके पास कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट हैं। इस कर्मचारी का न सिर्फ कंपनी बल्कि अंबानी परिवार से भी खास रिश्ता है।

परिवार के भी करीब है मेसवानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पेट्रोकेमिकल कारोबार के प्रमुख निखिल मेसवानी न सिर्फ कंपनी के बल्कि अंबानी परिवार के भी काफी करीबी हैं। निखिल मेसवानी मुकेश अंबानी के भतीजे हैं। निखिल मेसवानी के पिता रसिकलाल मेसलानी रिलायंस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

वह रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के चचेरे भाई हैं। रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स की सफलता के पीछे निखिल का ही हाथ है। इसके अलावा वह मुकेश अंबानी की आईपीएल क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का प्रबंधन देखते हैं।

37 सालों से जुड़े है कंपनी से

निखिल साल 1986 में रिलायंस से जुड़े थे। वह पिछले 37 सालों से कंपनी के साथ हैं। उनके बड़े भाई हितल मेसवानी कंपनी के कार्यकारी निदेशक हैं। निखिल ने अपने करियर की शुरुआत रिलायंस पेट्रोकेमिकल में एक प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में की थी। वर्ष 1998 में उन्हें कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।

1997 से 2005 के बीच निखिल ने रिफाइनरी बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। इसके अलावा उन्होंने रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में भी भूमिका निभाई है।

अंबानी से 9 करोड़ रुपये ज्यादा सैलरी

फोर्ब्स के मुताबिक, पिछले एक दशक से मुकेश अंबानी की सैलरी 15 करोड़ रुपये रही है। उन्होंने वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में निखिल मेसवानी की सैलरी 24 करोड़ रुपये थी। यानी निखिल की सैलरी अंबानी से 9 करोड़ रुपये ज्यादा है।

गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान मुकेश अंबानी ने सैलरी के तौर पर एक रुपया भी नहीं लिया। निखिल केमिकल के पास मुंबई यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है।

इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। भारत लौटने के बाद वह रिलायंस से जुड़ गए। 2016 में उन्हें फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *