मोदी सरकार में मंत्री बन दिल्ली पहुंचे…लेकिन नहीं छोड़ा गांव, जानिए कौन है छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के आदिवास…

New Project 2023 12 10T162311.253 | Sach Bedhadak

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के आदिवास नेता और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में इनके नाम का ऐलान किया गया। विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव साय का भी बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सारे को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है।

विष्णुदेव साय का जीवन सफर…

विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर 21 फरवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव, भारत की लोकसभा में 4 बार सांसद रहने साथ इससे पहले दो बार विधायक रहे। भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी 2 वर्ष से ज्यादा तक कार्य करने के बाद पार्टी ने उन्हें सरगुजा की जिम्मेदारी सौंप दी और सरगुजा में एक्टिव होने के लिए भेज दिया। सरगुजा में विष्णुदेव साय ने खूब मेहनत की और सरगुजा की 14 में से 14 सीट भारतीय जनता पार्टी के झोली में लाया, जिसका फायदा उन्हें मिला और पार्टी ने उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।

जानिए विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर…

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णुदेव राय ने साल 1989 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। जब उन्होंने अपने गांव बगिया से पंच पद चुनाव लड़ा था। इसके बाद साल 1990 में वो निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद साल 1990 में उन्होंने पहली बार जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक बने। इसके बाद 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।

साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में इन्हें केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री का उत्तरदायित्व दिया गया था। साय को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है। पार्टी ने उन्हें 2006 और 2020 में दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। वर्तमान में विष्णुदेव साय भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।