Covid Vaccine Booster Dose : केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज की घटाई समयसीमा, 9 की जगह 6 महीने में ही लग जाएगा टीका

केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की बूस्टर डोज के लिए समयसीमा घटा दी है। जिससे अब यह गैप 3 महीने कम हो गया…

corona booster dose

केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की बूस्टर डोज के लिए समयसीमा घटा दी है। जिससे अब यह गैप 3 महीने कम हो गया है। पहले बूस्टर डोज 9 महीने में लगता था, लेकिन अब इसे 6 महीने में ही लगवा सकते हैं। सरकार की राष्ट्रीय टीकाकरण सलाहकार समिति NTAGI ने सरकार को बूस्टर डोज की समयसीमा घटाने की सलाह दी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने अब इस पर अपनी मुहर लगा दी है।

NTAGI की स्थाई तकनीकी उप समिति STSC की सिफारिश पर हुआ फैसला

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही NTAGI की स्थाई तकनीकी उप समिति ST/SC ने केंद्र के सामने बूस्टर डोज की समय सीमा कम करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्रालय ने इन सिफारिशों को लागू किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने इसकी जानकारी देते हुए एक पत्र सार्वजनिक किया, जिसमें उन्होंने इस बदलाव की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए सरकारी टीकाकराण केंद्र पर बूस्टर डोज की खुराक तय समयसीमा के बाद मुफ्त दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *