न मुहुर्त देखा न तिथि… रावण दहन से पहले ही बदमाशों ने फूंका पुतला

चंडीगढ़। दशहरा और विजयादशमी पर्व की पूरे देश में धूम है। दशहरे के मौके पर देश भर में रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के…

चंड़ीगढ़ में कार में आए बदमाश, रावण दहन से एक दिन पहले फूंका पुतला

चंडीगढ़। दशहरा और विजयादशमी पर्व की पूरे देश में धूम है। दशहरे के मौके पर देश भर में रावण के साथ-साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी जलाए जाएंगे। बीते कई दिनों से दशहरे को लेकर चड़ीगढ़ में भी तैयारी बड़े जोर-शोरों से चल रही थी। लेकिन दशहरे से एक दिन पहले बीती रात चड़ीगढ़ सेक्टर-46 के सब्जी मंडी ग्राउंड में कुछ शरारती तत्वों ने मेघनाथ के पुतले को ही जला दिया। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात करीब 2:00 बजे कुछ शरारती लोग फॉर्च्यूनर गाड़ी में मंडी ग्राउंड में आए थे। बताया जा रहा है कि इन्होंने ही पुतले में आगकर मौके से फरार हो गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में शहर के सबसे ऊंचे 92 फीट के रावण के पुतले का दहन होना है। रावण के पुतले के साथ 80 फीट के कुंभकर्ण और 85 फीट मेघनाद के पुतले भी तैयार किए गए थे। लेकिन रावण दहने से एक दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने मेघनाथ के पुतले को ही जला दिया। आग लगता देख कर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक पुतला काफी जल चुका था।

बता दें कि कोरोनाकाल के करीब दो साल बाद रावण दहन का कार्यक्रम पूरे देश में किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। चंड़ीगढ़ की बात की जाए तो दहशरे पर 40 से ज्यादा जगहों पर दहन किया जाएगा। जिसमें सेक्टर-46 में सबसे ऊंचा (92 फीट) का पुतला है। रावण दहन से पहले रामायण पर 12 मिनट का लेजर शो होगा। इस दौरान लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। रावण के पुतले को रथ पर रखा गया है। रावण के पुतले की गर्दन 360 डिग्री पर घूमेगी।

(कंटेंट- संजय जायसवाल)

यह भी पढ़ें- यहां पैरों से कुचला जाता है रावण, शरीर पर उग आते हैं ज्वारे, होता है मल्लयुद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *