T Raja Controverisal Comment : पैगंबर पर विवादित बयान के खिलाफ हैदराबाद में प्रदर्शन, भाजपा ने किया निलंबित

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं,,विवादित टिप्पणी को लेकर छाए आक्रोश के चलते भाजपा ने विधायक टी…

t..... | Sach Bedhadak

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं,,विवादित टिप्पणी को लेकर छाए आक्रोश के चलते भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं हैदराबाद में टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन करने वालों में AIMIM के नेता और कार्यकर्ता भी हैं। ये प्रदर्शन बीती शाम से जारी है, जिसके बाद हैदराबाद सिटी टास्क फोर्स और शाहीननाथगंज पुलिस ने आज टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टी राजा सिंह हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने जताया विरोध

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने टी राजा के विवादित बयान पर विरोध जताया है कि उन्होंने कहा कि भाजपा हैदराबाद में शांति नहीं देखना चाहती। बीजेपी मोहम्मद पैगंबर और मुसलमानों से नफरत करती है।

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो पर विवाद

स्टैंडअप कॉमेडियन और कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉक अप के विनर मुनव्वर फारुकी का शो हैदराबाद में आयोजित था। लेकिन शो को लेकर टी राजा ने कहा कि ये शो यहां नहीं होने देंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए टी राजा ने कहा था कि अगर तेलंगाना सरकार मुनव्वर के शो की इजाजत देंगे, तो वे पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करेंगे। लेकिन जब मुनव्वर के शो को स्वीकृति मिल गई को टी राजा ने अपना विवादित बयान जारी कर दिया।

टी राजा का कहना है कि अगर मुनव्वर फारूकी टीवी के रियालिटी शो में जाकर कॉमेडी के नाम पर हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ा सकते हैं तो वे भी पैगंबर के बारे में बोल सकते हैं। इसलिए उन्होंने यह बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *