नहीं रहे सहारा श्री सुब्रत रॉय, 75 साल की उम्र में हुआ निधन…लंबे समय से थे बीमार

Subrata Roy passes away : सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का देर रात निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

sach 1 16 | Sach Bedhadak

Subrata Roy passes away : मुंबई। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का देर रात निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां देर रात 10.30 बजे 75 साल के सुब्रत रॉय ने अंतिम सांस ली।

सहारा समूह ने बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ है। सुब्रत रॉय को 12 नवंबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सुब्रत रॉय के शव को आज मुंबई से यूपी के लखनऊ में सहारा स्टेट लाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। सहारा के निधन पर सहारा इंडिया परिवार ने शोक व्यक्त किया है। दूसरी ओर उनकी मौत से बिहार के अररिया में भी शोक की लहर है। सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें:-टोंक में तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत, 4 गंभीर घायल