हर संभव सहायता देने को तैयार…मोरक्को के दर्द पर मोदी का मरहम! अब तक 800 की मौत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुई तबाही पर दुख जाहिर करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं।

sb 2 77 | Sach Bedhadak

Morocco earthquake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुई तबाही पर दुख जाहिर करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं।

हर संभव सहायता देने को तैयार

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, “उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

6.8 तीव्रता का भूकंप

मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को देर रात तेज झटकों से धरती हिल गई। भूकंप की तीव्रता 6.8 थी, जिससे भारी नुकसान हुआ। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब तक 800 लोगों की जान चली गई है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से बताया गया कि भूकंप के झटके रात करीब 11:11 बजे महसूस किए गए थे। इस भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किलो मीटर दूर 18.5 किमी की गहराई में था।

मकान मलबे में तब्दील

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पुराने शहर मराकेश में कुछ घर ढह गए हैं। अभी लोग अपने स्तर पर मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। रेस्क्यू के लिए मशीनों की भी व्यवस्था की गई है। इस भयानक हादसे के बाद मराकेश के अस्पतालों में लगातार लोगों की भीड़ बढती है। भूकंप का झटका रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा के तटीय शहरों में भी महसूस किया गया। भूकंप के बाद बिजली कटौती के कारण मराकेश में इंटरनेट भी प्रभावित हुआ है।

sb 2 78 | Sach Bedhadak

2004 में बड़ा भूकंप आया था

एपी की रिपोर्ट की माने तो 2004 में पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में आए भूकंप में तब करीब 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए थे। इससे पहले 1980 में मोरक्को के पड़ोसी अल्जीरिया में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें 2500 लोगों ने जान गवाई थी और करीब 3 लाख लोग बेघर हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *