आज विश्राम पर भारत जोड़ो यात्रा, रणथंभौर में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज विश्राम पर है। आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इसके चलते भारत जोड़ो यात्रा को एक…

image 2022 12 09T105239.672 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज विश्राम पर है। आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इसके चलते भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन का विराम देकर रणथंभौर में उनके जन्मदिन की तैयारियां की जा रही हैं। यहां बेटे राहुल गांधी के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए सोनिया गांधी कल गुरुवार को ही सवाई माधोपुर पहुंच गई थीं। कल शाम उन्होंने रणथंभौर टाइगर सफारी का भी लुत्फ उठाया।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे।

दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपने विपरीत परिस्थितियों में कृपा, समर्पण, अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि सोनिया गांधी अपने तीन दिन की दौरे पर कल राजस्थान आ गई थीं। आज उनका जन्मदिन रणथंभौर के शेरबाग में मानाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रियंका गाँधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। बता दें कि रणथम्भौर गांधी परिवार की पसंदीदा जगह में से एक है। साल 1987 में सोनिय गांधी के पति और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी भी रणथंभौर आए थे। तो इस साल 12 जनवरी को प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और अपने पूरे परिवार के साथ रणथंभौर में ही अपना जन्मदिन मनाया था। सोनिया के जन्मदिन को यहां मनाने की प्लानिंग भी प्रियंका की ही है। प्रियंका रणथम्भौर से गहरा रिश्ता है। सबसे पहले अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ प्रियंका रणथम्भौर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *