‘अरे… बड़ी जल्दी आ गए’, नीतीश के यू-टर्न पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, चुटकुला सुना कसा तंज

नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दो टूक कहा कि बिहार को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पूर्णिया में रैली करते हुए नीतीश कुमार पर अटैक किया।

Rahul Gandhi 4 | Sach Bedhadak

पूर्णिया। नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दो टूक कहा कि बिहार को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पूर्णिया में रैली करते हुए नीतीश कुमार पर अटैक किया। कांग्रेस नेता ने एक चुटकुला सुनाकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। राहुल ने कहा कि उन पर जरा भी दबाव पड़ता है तो वे यू-टर्न ले लेते हैं। नीतीश कुमार बीच में फंस गए हैं और बीजेपी ने उन्हें निकलने का रास्ता दे दिया है।

‘थोड़ा सा दबाव पड़ता है, यू-टर्न ले लेते हैं नीतीश’

राहुल गांधी ने पूर्णिया रैली में एक चुटकुला सुनाते हुए कहा कि आपके चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। बड़ा धूमधाम था। नीतीश शपथ लेते हैं मुख्यमंत्री का, उनके कुछ मंत्री भी शपथ लेते हैं। इसके बाद नीतीश कुमार सीएम हाउस की ओर निकल जाते हैं। फिर पता चलता है कि वो अपना शॉल राजभवन में छोड़ आए। वो लेने जाते हैं तो राज्यपाल भी कहते हैं, इतनी जल्दी वापस आ गए। ये हालत है बिहार की। थोड़ा सा दबाव पड़ता है तो यू-टर्न ले लेते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Lok Sabha Election 2024 : मैनपुरी से डिंपल यादव, गोरखपुर से काजल…सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

बिहार को नीतीश की जरूरत नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में लोगों को सामाजिक न्याय दिलाना हमारे गठबंधन की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें नीतीश जी की जरूरत नहीं है। मैंने उनसे सीधे कहा कि आपको बिहार में जातीय जनगणना करानी होगी। जब हमने नीतीश जी से सर्वे कराने पर जोर दिया तब बीजेपी डर गई। बीजेपी इसके विरोध में है। नीतीश जी फंस गए और बीजेपी ने उन्हें भागने के लिए रास्ता उपलब्ध करा दिया।

मखाने के गणित में जब उलझ गए राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय से बड़ी कोई बात नहीं है। देश का भविष्य चाहते हैं तो यह जनता को देनी ही पड़ेगी। उन्होंने साफ कहा कि यह प्रदेश हजारों साल से सामाजिक और आर्थिक न्याय का रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने आर्थिक न्याय की चर्चा करते हुए मखाना का उदाहरण देते हुए कहा कि मखाना के किसानों को उचित कीमत नहीं मिल पा रहा है।

हालांकि इसी दौरान अमेरिका में मखाने की कीमत को लेकर उनका गणित गड़बड़ा गया। जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में बिहार में हैं। मंगलवार को उन्होंने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में रैली को संबोधित किया।

यह खबर भी पढ़ें:-Lok Sabha Election 2024 : मैनपुरी से डिंपल यादव, गोरखपुर से काजल…सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की