Punjab : दहेजलोभी पति ने महज 1 लाख रुपए के लिए दुबई में बेच दी पत्नी

Punjab : एक तरफ जहां सरकारें आज दहेज लेने और देने को लेकर तमाम कानून लागू करा रही हैं, लोगों मे जागरूकता फैला रही हैं…

punjab.... | Sach Bedhadak

Punjab : एक तरफ जहां सरकारें आज दहेज लेने और देने को लेकर तमाम कानून लागू करा रही हैं, लोगों मे जागरूकता फैला रही हैं , तो वहीं दूसरी तरफ कुंठित मानसिकता के लोग दहेज के लोभ में किस हद तक गिर सकते हैं, आप सोच भी नहीं सकते, ताजा मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के सुभाष नगर में रहने वाली एक महिला ने जानकारी दी की साल 2009 में उसकी शादी न्यू शक्ति नगर में एक युवक से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके पति ने उसे मारपीट कर साल 2015 में घर से निकाल दिया था।

वैश्यावृत्ति के लिए शेख को बेच दी पत्नी

महिला की जिंदगी में तबाही तब आई जब साल 2016 में उसका पति तीन लोगों के साथ महिला के मायके आया और कहने लगा की ये लोग दुबई में उसे नौकरी दिलाएंगे। तो वो उसके साथ चले। महिला को लगा कि जब वक्त उसके टूटे रिश्ते को दोबारा जोड़ रहा है तो वो क्यों पीछे हटे। महिला ने दुबई जाने की हामी भर दी। लेकिन जब दुबई पहुंची तो पता चला कि महिला को दुबई लाने के लिए उसके पति ने उन तीन लोगों से 1 लाख रुपए लिए हैं। यहां उसे वैश्यावृत्ति के लिए लाया गया है। ये सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन महिला की लाख मिन्नतों और उसके आंसू देखकर उसे इस नर्क की जिंदगी में आने से बचा लिया गया।

महिला से बच्चा भी छीना, कमिश्नर से न्याय की गुहार

दुबई में ही रहकर महिला ने एक कंपनी में नौकरी की, और अच्छा पैसा कमाया। पत्नी के पास पैसा आता देख पति की नजरें फिर तिरछी हो गईं। उसने अपनी पत्नी से माफी मांगने का दिखावा किया। और उसे अपनी बातों में ले लिया। बाद में पति पत्नी ने लुधियाना में ही एक मकान बनवा लिया। लेकिन जब महिला वापस लुधियाना आई तो पता चला कि पति ने उसके मकान पर कब्जा कर रखा है। जब महिला ने पति से घर में रहने और उसे बाहर जाने के लिए कहा तो पति ने महिला के साथ मारपीट की। और घर से बाहर निकाल दिया। तब से लेकर अब तक महिला सिर्फ थानों और अदालतों के चक्कर काट रही है। महिला को उसके पति से एक बेटा भी है, जो उसके पति ने छीन लिया है। महिला ने अब पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं मामले की जांच अब ईओ विंग को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *