Punjab CM Bhagvant Mann Marriage : एक-दूजे के हुए भगवंत मान और गुरप्रीत कौर, पूरे रीति-रिवाज से हुई शादी

पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Maan) और डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet kaur) की शादी हो गई है। गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में यह …

bhagwant mann marriage

पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Maan) और डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet kaur) की शादी हो गई है। गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में यह  विवाह संपन्न हुआ। मान ने चंडीगढ़ में अपने परिजनों और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। शादी में AAP के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शामिल हुए। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

शादी की तस्वीरें आई सामने

पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसमें वे गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। पत्नी गुरप्रीतत कौर के साथ रस्मों को निभाते हुए दिखाई दिए। वहीं शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।  

अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में  

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल परिवार समेत भगवंत मान की शादी में शामिल हुए। उन्होंने ही यहां पर भगवंत मान के पिता की रस्में निभाईं। कहा कि आज खुशी का दिन है मेरे छोटे भाई की शादी है। उन्हें बहुत बहुत बधाई! दुनिया की सारी खुशी मान को मिले। वे भगवंत मान के आनंद कारज में भी शामिल रहे।

राघव चड्ढा ने भगवंत मान के साथ फोटो की शेयर

सांसद और पंजाब के पार्टी प्रभारी राघव चड्ढा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने इसमें लिखा है कि ‘अपने भाई की शादी’

वहीं कनाडा के दूतावास के काउंसिल जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने भी ट्वीट कर भगवंत मान को शादी की शुभकामनाएं दी।

शादी से पहले आज सुबह ही गुरप्रीत ने ट्वीट की फोटो

आज सुबह ही गुरप्रीत कौर ने अपनी एक फोटो ट्वीट की। इसमें उन्होंने लिखा था मेरी शादी का दिन आ गया।  

https://twitter.com/DrGurpreetKaur_/status/1544884163039338497?s=20&t=TeeXW4-QKbwmGD-gLQbk5Q

बता दें कि 48 वर्षीय भगवंत मान ने गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी रचाई है। उनका 6 साल पहले ही पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर तलाक हो चुका है। इसके बाद उनकी पत्नी भारत छोड़ कर विदेश चली गईं। पहली पत्नी से मान के दो बच्चे एक बेटा औऱ एक बेटी है। पंजाब के CM चुने जाने पर बच्चे अपने पिता के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

मां ने पसंद की है दुल्हन

CM भगवंत मान की मां ने ही उनके लिए दुल्हन पसंद की। दरअसल मान की मां की लंबे समय से तमन्ना थी की वे जल्द फिर से अपना घर बसा लें। ऐसे में उनके लिए दुल्हन का चुनाव उनका मां औऱ बहन ने किया है। खबर है कि बेहद सरल और सादगी भरे कार्यक्रम में विवाह का कार्यक्रम होगा। जिसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसके साथ दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी शादी में शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *