प्रियंका गांधी वाड्रा ने रेस्टोरेंट में खुद डोसा बनाकर खिलाया, लोग बोले – मैडम एक और…देखें वीडियो

कर्नाटक चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा…

image 2023 04 26T155040.407 | Sach Bedhadak

कर्नाटक चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के प्रचार का एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने मैसूर के एक चर्चित रेस्टोरेंट में डोसा बनाया और यही नहीं डोसा बनाकर उन्होंने रेस्टोरेंट में नाश्ता करने वाले पहुंचे लोगों को डोसा परोसा भी। इसका वीडियो खुद कांग्रेस ने जारी किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है। ऐसे कुशल हाथों से दुनिया में भी कितनी शक्ति ला सकती हैं इसके कोई सीमा नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो प्रियंका यहां पर मैसूर स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचती हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम मायलारी होटल है, जो मैसूर का सबसे पुराना होटल माना जाता है। यहां पहले तो प्रियंका गांधी, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ कई कांग्रेस नेता खाना खाने पहुंचे। इसके बाद सभी ने इडली, डोसा, सांभर खाया।

खाने के बाद खुद प्रियंका गांधी ने डोसा बनाने की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी कहा कि पहले मुझे सीखना है फिर बनाना है। इसके बाद भी वे रेस्टोरेंट मालिक के पास गईं और उन्होंने डोसा बनाने को कहा। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक होटल के किचन में प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर गए। सबसे पहले उन्होंने खुद डोसा बनाया फिर प्रियंका गांधी से वैसे ही करने को कहा। इसके बाद प्रियंका ने अपने हाथों से डोसा बनाया। जो काफी अच्छा बना था।

रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने प्रियंका गांधी से कहा कि मैडम एक और बनाइए। जिसका जवाब प्रियंका ने एक मुस्कुराहट के साथ दिया और कहा तुम भी खाओगे। इसके बाद उन्होंने एक ही तवे पर 6 डोसे तैयार किए और वहां मौजूद लोगों को परोसा। प्रियंका गांधी के बनाए डोसे में से 2 से जल गए थे क्योंकि टाइम पर उसे पलट नहीं सकी थी। यह देखते ही वहां पर मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। प्रियंका भी मजाक मस्ती के मूड में आ गईं। उन्होंने वहां पर लोगों और बच्चों से बातचीत की। लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई इसके बाद वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *