Parliament Monsoon Session : फिर हंगामें की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का दूसरा दिन, संसद की कार्यवाही कल 11 बजे तक हुई स्थगित

Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और लगातार दूसरे दिन आज फिर संसद की कार्यवाही कल 20 जुलाई…

losabha session adjourned

Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और लगातार दूसरे दिन आज फिर संसद की कार्यवाही कल 20 जुलाई 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के महंगाई समेत कई मुद्दों पर जोरदार हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बाधा पहुंच रही थी, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

इससे पहले जब सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू हुई थी, तब भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था, जिससे स्पीकर ने संसद को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया था। इसके बाद जब 2 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तब फिर यह हंगाना हुआ। जिसके बाद अब कल तक संसद का स्थगन हो गया है।

आज सुबह ही विपक्षी दल केंद्र के खिलाफ लामबंद हुए थे। उन्होंने संसद के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। विपक्ष की ओर से लगातार महंगाई, खाद्य पदार्थों पर GST वृद्धि जैसे मुद्दों के खिलाफ विरोध किया जा रहा है।

लोकसभा में आज ये हुआ काम

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद को जानकारी देते हुए भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों के आंकड़े पेश किए। उन्होंने सूची जारी करते हुए बताया कि 2019, 2020, 2021 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़े क्रमशः 144017, 85256, 163370 हैं।

इसके साथ ही नित्यानंद ने पिछले दो वर्षों 2020 औऱ 2021 के दौरान आतंकी घटनाओं में जान गंवाने वाले और घायल सुरक्षा बलों और नागरिकों की भी सूची जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *