करोड़ों का मालिक, दो पत्नियां और 200 चोरी को अंजाम…हिला देंगे इस चोर के कारनामे, 26 साल पहले हुआ था गिरफ्तार

नई दिल्ली। दो पत्नियां, करोड़ों की प्रॉपर्टीज और नेपाल में आलीशान होटल। यह उस चोर की कहानी है, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…

charodpati chor 01 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। दो पत्नियां, करोड़ों की प्रॉपर्टीज और नेपाल में आलीशान होटल। यह उस चोर की कहानी है, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब इस चोर का रिकॉर्ड देखा तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। दिल्ली पुलिस ने जिस चोर को पकड़ा है, उसने देश में 200 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यह चोर 9 बार पकड़ा जा चुका है, लेकिन हर बार वह पुलिस के चंगुल से बचने में कामयाब रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला मनोज चौबे (48) बहुत ही शातिर चोर है। वह हाल ही में चोरी करने के लिए दिल्ली आया हुआ था, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मनोज चौबे की दो पत्नियां हैं। उसकी एक दिल्ली में रहती है। वहीं दूसरी पत्नी यूपी के लखनऊ में रहती है। मनोज चौबे की दोनों पत्नियों को उसके चोरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

1997 में हुआ था पहली बार गिरफ्तार…

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र कुमार मीना ने मनोज चौबे के बारे में बताया कि वह दिल्ली के करावल नगर से चोरी की घटना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इससे पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम देने दिल्ली में आता रहता था। साल 1997 में पहली बार मनोज चौबे दिल्ली की एक कैंटीन में चोरी की करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। वह बहुत ही शातिर तरीके से पॉश कालोनियों के घरों को निशाना बनाता था।

नेपाल में है आलीशान होटल…

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनोज चौबे ने चोरी की काली कमाई से नेपाल में एक होटल बनाया हुआ है। हाल ही में मनोज चौबे ने अपनी एक पत्नी को गेस्ट हाऊस भी गिफ्ट किया है। मनोज चौबे के नाम पर लखनऊ में एक जमीन भी है, जिसे उसने एक हॉस्पिटल को हर महीने 2 लाख रुपए की लीज पर दे रखा है। अपनी काली कमाई से उसने लखनऊ में एक घर भी बना रखा है।

पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया करोड़पति चोर…

मनोज चौबे मॉडल टाउन में चोरी की वारदात को अंजाम देने गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में चोर एक स्कूटी पर भागते हुए नजर आया। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी के नंबर की पड़ताल की गई तो पता चला कि वह एक विनोद थापा नाम के एक नेपाली रहवासी का निकला। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने खुद को मनोज चौबे का रिश्तेदार बताया और उसकी लोकेशन भी दी। जिससे पुलिस ने मनोज चौबे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मनोज चौबे पर सिर्फ दिल्ली में ही 15 से ज्यादा चोरी के केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *