G-20 के शाही मेहमानों के साथ डिनर नहीं करेंगे 6 मुख्यमंत्री, 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों ने भी बनाई दूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में हो रहे भव्य डिनर में विपक्ष की सत्ता वाले 12 राज्यों में से 6 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो पाएंगे।

Ashok Gehlot, Bhupesh Baghel

G-20 royal dinner : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज दो दिवसीय जी 20 समिट शुरू हो गई है। शाम को विश्व के नेताओं के स्वागत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। इस डिनर में जी-20 देशों से आए विदेशी मेहमानों के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन, माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री इस डिनर में शामिल नहीं हो पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में हो रहे भव्य डिनर में विपक्ष की सत्ता वाले 12 राज्यों में से 6 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, इनके डिनर पार्टी में नहीं आने की वजह अलग-अलग है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण डिनर पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी स्वास्थ्य कारणों के चलते डिनर से दूरी बना ली है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी इस समय लंदन में हैं और वो 12 सितंबर को भारत आएंगे। ऐसे में वो भी शाही डिनर में शामिल नहीं हो पाएंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी दिल्ली नहीं आ रहे है। हालांकि, इन दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने नहीं आने के पीछे की कोई वजह नहीं बताई है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटयानक के भी दिल्ली आने पर संशय है, क्योंकि उन्होंने ना ही दिल्ली आने की पुष्टि की है और ना ही दिल्ली आने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें:-G-20 के आगाज पर दिखी सनातन की झलक…सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र ने बढ़ाई भारत मंडपम की शोभा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और देवगौड़ा भी नहीं आएंगे

इधर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवगौड़ा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। सिंह और देवगौड़ा दोनों ने रात्रिभोज में शामिल होने में असमर्थता के बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया है। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, जो केंद्रीय मंत्री के समकक्ष हैं और संवैधानिक पद पर हैं, को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है। जिसको लेकर विपक्ष मोदी सरकार से नाराज है।

शाही डिनर में शामिल होंगे ये मुख्यमंत्री

वैश्विक नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित जी20 रात्रिभोज में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-G-20 में ‘सबका साथ…’ वाला मंत्र, PM बोले- विश्व में विश्वास का संकट, सभी के साथ मिलकर चलने का समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *