18 घंटे से बोरवेल फंसा हुआ है 6 साल का तन्मय, जेसीबी से खोदा जा रहा है 30 फीट गहरा गड्ढा

मध्य प्रदेश के बैतूल के मांडवी गांव में 6 साल का तन्मय अभी भी बोरवेल में 55 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। सीएम…

image 2022 12 07T104900.350 | Sach Bedhadak

मध्य प्रदेश के बैतूल के मांडवी गांव में 6 साल का तन्मय अभी भी बोरवेल में 55 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान इस पूरे घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर संभव तरीके से बच्चे को सकुशल बाहर निकाला जाए। SDRF की टीम इस ऑपरेशन को अंजाम देने में लगी हुई हैं।

मामले को लेकर ADM एस जायसवाल ने कहा कि बैतूल के मांडवी गांव में 8 साल का तन्मय साहू नाम का बच्चा बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। SDRF, होमगार्ड, पुलिस की टीमें मौके पर हैं। इसमें और 2-3 घंटे लग सकते हैं। बच्चा जवाब नहीं दे रहा है, शायद बेहोश हो गया हो। हमारी टीमें काम कर रही हैं।

वहीं बच्चे की बोरवेल में से कोई आवाज न आने पर परिजनों की चिंता बढ़ रही है। उन्हें कुछ अनहोनी की आशँका सता रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। बता दें कि बोरवेल से 30 फीट की दूरी पर बोरवेल के ही समानांतक खुदाई चल रही है। जिसके जरिए एक सुरंग बनाकर बच्चे को बाहर निकाला जाएगा।

image 99 | Sach Bedhadak

खेत में खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे यह हादसा हुआ। अपने खेत में यह बच्चा खेल रहा था। यह बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल के पास पहुंच गया और उसमें झांकने की कोशिश करने लगा। जैसे ही बच्चा बोरवेल में झांकने लगा उसका नियंत्रण बिगड़ गया और बोरवेल में गिर गया। जब उसके चीखने की आवाज आएगी तब खेत में मौजूद उसके पिता और आसपास के लोगों को पता चला जब उन्होंने बोरवेल में झांककर देखा तो उसमें बच्चा तो नहीं दिख रहा था, क्योंकि बोरवेल में काफी अंधेरा था लेकिन उसकी चीखें और आवाज अंदर से आ रही थी। बच्चा कह रहा था कि पापा मुझे जल्दी निकालो यहां बहुत अंधेरा है। गौरतलब है कि अक्सर खेतों में लोग ऐसे बोरवेल बनाकर खुले छोड़ देते हैं। जिसका किसी को ध्यान नहीं रहता। बच्चे के पिता ने भी ऐसा किया नतीजा यह रहा कि बच्चा 50 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया।

यह भी पढे़ं- 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए दी जा रही सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *