Indian Indpendence day In Foreign : तस्वीरों में देखिए विदेशों ने मनाया भारत का स्वतंत्रता दिवस

देश ने कल ही अपना स्वतंत्रता दिवस (Indian Indpendence Day) मनाया है। पूरा देश अभी भी इसके रंग में रंगा हुआ है। देश के कई…

india 2 | Sach Bedhadak

देश ने कल ही अपना स्वतंत्रता दिवस (Indian Indpendence Day) मनाया है। पूरा देश अभी भी इसके रंग में रंगा हुआ है। देश के कई हिस्सों में बेहद भव्य तरीके से इसे मनाया गया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी इसे बेहद खास तरीके से मनाया गया। सिर्फ विदेश में रहने वाले भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी मूल के लोगों ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाया। इन तस्वीरों में आप इसकी झलकियां भी देख सकते हैं।

wtc 3 | Sach Bedhadak

यह तस्वीर अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Centre) की है। यहां पर भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे तिरंगे में रंग दिया गया। विश्व प्रसिद्ध इस इमारत को तिरंगे की रोशनी से सराबोर कर दिया गया।

burj khaleefa 3 | Sach Bedhadak

यह तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (Burj Khlifa) की है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे तिरंगे की रोशनी से नहला दिया गया। दुनिया की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और ऊंची इमारत का भारतीय रंग में रंगना एक अलग ही रोमांच दे रहा था।

opera | Sach Bedhadak

चौंक गए! यह दिल्ली का लोटस टेंपल (Lotus Tample) नहीं, ऑस्ट्रेलिया का ओपेरा हाउस (Opera House) है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस ओपेरा हाउस के तिरंगे की रोशनी से नहला दिया गया। इसे देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया में लोगों का तांता लगा गया औऱ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

telstra 2 | Sach Bedhadak

भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता यह ऑस्ट्रेलिया की ही टेल्स्ट्रा टॉवर (Telstra Tower) है। स्वीधानता दिवस के मौके पर इस गगनचुंबी इमारत को तिरंगे की रोशनी से जगमग कर दिया गया।

izrail 2 | Sach Bedhadak

यह तस्वीर इजरायल स्थित भारतीय एंबेसी (Indian Ambessy In Izrail) की है। इजरायल इन इंडिया नाम के वेरिफाइड ट्विटर अंकाउंट ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुआ कहा कि भारत के हर घर तिरंगा अभियान के तहत इजरायल में इंडिया के घर पर भी तिरंगा फहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *