Karnataka Election Exit Poll : कर्नाटक में बन सकती है कांग्रेस सरकार, एग्जिट पोल में भाजपा को झटका, एक बार फिर किंगमेकर बनेगी JDS !

Karnataka Election Exit Poll : कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान समाप्त हो चुका है और एग्जिट पोल भी जारी कर दिए गए…

Karnataka Election Exit Poll

Karnataka Election Exit Poll : कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान समाप्त हो चुका है और एग्जिट पोल भी जारी कर दिए गए हैं। एग्जिट पोल में जेडीएस किंग मेकर बनकर उभरी है, तो कांग्रेस को बहुमत दिया गया है, भाजपा की सरकार बनने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है। 

10 Exit Poll में 4 में कांग्रेस 1 में भाजपा सरकार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 एग्जिट पोल (Karnataka Election Exit Poll) करवाया गए। जिसमें से 4 में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। एक में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। तो 5 में हंग असेंबली यानी समर्थन के द्वारा सरकार बनती हुई नजर आ रही है और इसमें समर्थन जेडीएस देगी। हर बार की तरह इस बार भी समीकरण वही बन गए हैं।

इंडिया टुड-एक्सिस माय इंडिया के Exit Poll में कांग्रेस सरकार

इंडिया टुड-एक्सिस माय इंडिया और NEWS 24-टुडे चाणक्य में कांग्रेस को बहुमत दिखाया गया है। तो वहीं न्यूज़ नेशन-सीजीएस में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। चुनाव को लेकर सबसे पहले इंडिया टुडे-माय एक्सेस का एग्जिट पोल जारी हुआ। जिसमें 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 140 सीटें मिल सकती है और वही भाजपा 80 सीटों तक सिमट सकती है। किंग मेकर के रूप में बनकर उभरे जेडीएस को 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

TV9-पॉलस्ट्रेट और News 24-टुडे चाणक्य के Exit Poll में भी कांग्रेस ही किंग

इसके अलावा News 24-टुडे चाणक्य एग्जिट पोल (Karnataka Election Exit Poll) में कांग्रेस को 20 सीटें भाजपा को 92 और जेडीएस को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। TV9-पॉलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में भाजपा को 98 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यानी यहां पर वह सैकड़ा भी पार नहीं कर पा रही है लेकिन कांग्रेस को 109 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस को 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज़ नेशन-सीजीएस के Exit Poll में भाजपा सरकार

एबीपी न्यूज़ – सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 112 सीटें मिलते हुए नजर आ रही हैं, तो भाजपा को 95 सीट और जेडीएस को 29 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा मात्र एक न्यूज़ नेशन-सीजीएस एग्जिट पोल में भाजपा 114 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करते हुए नजर आ रही है। इसमें कांग्रेस को 86 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं जेडीएस को 21 सीटें मिल सकती हैं।

पीएम मोदी हार गए क्या ?- कांग्रेस

एग्जिट पोल (Karnataka Election Exit Poll) आने के बाद कांग्रेस ने इन आंकड़ों पर खुशी जताई है और कहा है कि कर्नाटक के चुनाव में भाजपा नेताओं ने कहा था कि उनके पास नरेंद्र मोदी के नाम पर तुरुप का इक्का है। उनके आते हैं जादू की छड़ी चलेगी और वह चुनाव जीत जाएंगे। तो क्या अब बीजेपी की हार को नरेंद्र मोदी की हार कहा जाए।

इतनी खुश ना हो कांग्रेस, 13 मई को असली नतीजे – भाजपा

 दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि एग्जिट पोल के आंकड़े सच नहीं होते। सच 13 मई को आना बाकी है। कांग्रेस को अभी से इतना खुश नहीं होना चाहिए। हम पूर्ण बहुमत से कर्नाटक में सरकार बनाने वाले हैं।

झूठे हैं Exit Poll – JDS

इधर जेडीएस तो इन एग्जिट पोल को मान ही नहीं रही है। जेडीएस अभी भी कह रही है कि वह हर बार किंग मेकर की भूमिका में होती है लेकिन इस बार वह पूर्ण बहुमत से कर्नाटक में सरकार बनाने वाली है। यह एग्जिट पोल Exact Poll नहीं है। इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को नकारा है। जेडीएस को उन्होंने स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *