Interim Budget 2024: मोदी सरकार करेगी लक्षद्वीप की कायापलट, बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनाने का ऐलान

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए लक्षद्वीप को टूरिस्ट स्पॉट बनाने का ऐलान किया है।

Interim Budget 2024 | Sach Bedhadak

Interim Budget 2024: संसद में मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिंद महासागर तट पर मौजूद लक्षद्वीप को भारत बड़ा ट्यूरिज्म स्पॉट बनाने का ऐलान किया। पिछले दिनों पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद सुर्खियों में आया स्पॉट मालदीव से 700 किलोमीटर दूर है तो केरल के कोच्चि से कुछ ही दूरी पर है। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री के लक्षद्वीप को टूरिस्ट स्पॉट बनाने के ऐलान से पर्यटकों में इजाफा हो सकता है।

क्यों चर्चा में आया लक्षद्वीप?

मालदीव के नेताओं ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिसके बाद पीएम लक्षद्वीप पहुंचे और यह टूरिस्ट स्पॉट सुर्खियों में आ गया। इस विवाद के बाद देशी-विदेशी दोनों पर्यटकों ने लक्षद्वीप के खूबसूरत तटों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है और अब अंतरिम बजट में सरकार ने लक्षद्वीप को बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनाने की घोषणा चार चांद लगा देगी।

कितना बड़ा है लक्षद्वीप?

भारत का सबसे छोटा संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप एक ऐसा द्वीपसमूह में जिसमें कुल 36 द्वीप हैं। लक्षद्वीप एक जिले के साथ-साथ एक संघ राज्य क्षेत्र भी है, जहां 12 एटोल, तीन रीफ, पांच जलमग्न बैंक ओर दस बरे हुए द्वीप हैं। 32 वर्ग किमी क्षेत्र वाले लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती प्रमुख शहर भी है। पूरे लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32.69 वर्ग किमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश की सारक्षता दर 91.28 प्रतिशत है।

मोदी ने की थी अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों देशवासियों से अपील की थी कि दुनिया के दूसरे देशों में पर्यटन पर जाने की बजाय देश के चुनिंदा जिन पर्यटन स्थलों का रुख करना चाहिए, उनमें एक लक्षद्वीप है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी पर्यटन उद्योग को विकसित करने के लिए देशवासी इन खूबसूरत स्थलों को अपना डेस्टिनेशन बनाएं। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी द्वीप हैं, सबको पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। इसके बाद से लक्षद्वीप में पर्यटकों को जमावड़ा लगा है।