इंडिया गेट बनेगा भारत द्वार, ISRO हो जाएगा BSRO? देश के नाम से इंडिया हटा तो बदलेंगी ये पहचानें

आजादी के 76 साल बाद अब देशभर में ‘इंडिया’ का नाम ‘भारत’ करने को लेकर बहस छिड़ी हुई है।

India Gate

Bharat vs India : नई दिल्ली। आजादी के 76 साल बाद अब देशभर में ‘इंडिया’ का नाम ‘भारत’ करने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, देश में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिनर के निमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया है। जिसके चलते देश में सियासी घमासान छिड़ गया है।

निमंत्रण पत्र में इंडिया को भारत लिखे जाने को विपक्ष ने ‘राज्यों के संघ’ पर सरकार का हमला बताया है, वहीं भाजपा ‘इंडिया’ की जगह भारत लिखे जाने का खुलकर समर्थन कर रही है। माना जा रहा है कि 18 से 22 सितंबर तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र में देश का नाम बदलने संबंधी मुद्दा उठ सकता है। लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि देश के नाम से इंडिया हटने पर और भारत ही रहने पर क्या-क्या बदल जाएगा?

देश का नाम भारत होने पर बदल जाएंगी ये पहचानें

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग के बाद से इसरो का नाम देश ही नहीं दुनियाभर में चमक रहा है। लेकिन, अगर देश के नाम से इंडिया हट जाएगा तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नाम भी बदल जाएगा। देश का नाम भारत होने पर इसरो को BSRO कहा जाएगा। इतना ही नहीं, भारत की पहचान और गौरव बन चुके इंडिया गेट या गेट वे ऑफ इंडिया का नाम भारत गेट या भारत प्रवेश द्वार हो जाएगा।

भारत के तमाम श‍िक्षण व शोध संस्थानों के नामों में भी बदलाव संभव है। जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) का नाम भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) और भारत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (BIM) हो जाएगा। इसके अलावा अन्य जिन शिक्षण संस्थाओं के नाम के आगे से इंडिया हटने पर उनका भी नाम बदल जाएगा।

केंद्र की योजनाओं के नाम पर भी असर

देश का नाम भारत रहने से केंद्र की कई योजनाओं और स्लोगन्स के नामों पर भी असर पड़ेगा। जैसे पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंड‍िया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया, स्क‍िल इंडिया आदि के नामों में इंडिया की जगह भारत जुड़ जाएगा। इसके अलावा Indian Administrative Service (IAS) और Indian Police Service (IPS) को Bharat Administrative Service (BAS) और Bharat Police Service (BPS) कहा जाएगा। ऐसे ही अनेक नाम हैं, जिनमें इंडिया आता है। कई फिल्मों के नाम और गानों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल होता है। क्या इनकी जगह भी भारत हो जाएगा। वहीं, कई राजनीतिक पार्टियों में भी इंडिया आता है। क्या इनका भी नाम बदल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:-प्रेसिडेंट ऑफ भारत, सही या गलत? क्या है भारतीय संविधान का आर्टिकल-1, जानिए पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *