3 शादी करने वाला जिंदा हैवान! पहली पत्नी को गर्भवती कर छोड़ा, दूसरी को मारा, अब तीसरी के साथ…

गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनसीआर इलाके के गुरुग्राम में महिला के ब्लाइंड मर्डर को सदर थाना पुलिस ने 6 साल बाद सुलझा लिया है।…

New Project 2023 10 14T165122.425 | Sach Bedhadak

गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनसीआर इलाके के गुरुग्राम में महिला के ब्लाइंड मर्डर को सदर थाना पुलिस ने 6 साल बाद सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के शक के चलते आरोपी पति ने पत्नी की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर शव को नाले में फेंक दिया था। पति की हत्या के बाद आरोपी झारखंड में ई-रिक्शा चला रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी के साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

सदर थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र के अनुसार, 9 फरवरी 2017 को घसौला गांव में ड्रेन के पास एक महिला का शव मिला था। महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मृतका की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने केस को अनट्रेस करके बंद कर दिया था। वहीं हाल ही में शुरू हुई पुलिस की जनसुनवाई के दौरान सदर थाना पुलिस के सामने यह मामला फिर सामने आया। सदर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि मृतक महिला का नाम अनीता है और वह एक कंपनी में सफाई कर्मचारी थी। महिला इसी कंपनी में हाउस कीपिंग का काम करने वाले रंग बहादुर यादव के साथ रहती थी। दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद रंग बहादुर को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती है। इसी शक में उसने अपनी पत्नी अनीता की हत्या कर दी और शव को साथियों के साथ मिलकर घासौला के ड्रेन में डाल दिया। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रंग बहादुर यादव को झारखंड से पकड़ा है। यहां आरोपी ने तीसरी शादी की हुई थी। पुलिस सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन कर रही है।

पहली पत्नी की होने वाली थी डिलीवरी…

आरोपी रंग बहादुर यादव पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली थी। वह पति की हरकतों से परेशान होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने पर पीछे से अनीता उसके संपर्क में आ गई। अनीता से शादी कर वह उसके साथ लिव इन में रहने लगा। बाद में उसने शक के चलते दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था आरोपी…

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति झारखंड में रह रहा था। आरोपी रंग बहादुर यादव झारखंड में ई रिक्शा चलाता था। उसकी एक पत्नी गुरुग्राम में रहती है। उसी अस्पताल में काम करने वाली युवती से शादी कर उसके साथ रहने लगा। सूत्रों की माने तो पुलिस को छानबीन में तीसरी शादी का भी पता लगा। पहचान होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।