Har Ghar Tiranga : आज से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान, कई आम और खास ने घरों पर फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत आज कई खास…

har ghar tiranga 1 | Sach Bedhadak

Har Ghar Tiranga : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत आज कई खास और आम लोगों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराया। देश के गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) समेत कई मंत्रियों औऱ नेताओं ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

अमित शाह ने तिरंगा फहराने की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की, इसमें उनके साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रहीं हैं। अमित शाह ने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। यह देश की सभी विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। इसके अलावा कई राज्यों और शहरों में तिरंगा रैली भी निकाली गई। साथ ही कई जगहों पर कार्यक्रमों का भी सिलसिला शुरू हो गया है।

बता दें कि भारत सरकार ने ध्वज सहिंता में संसोधन किया है। जिससे तिरंगे को हर समय हर जगह फहराया जा सके। वहीं यूपी में नोएडा पुलिस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में सभी धार्मिक नेताओं ने हिस्सा लिया। बता दें कि इस अभियान के लिए केंद्र ने राज्यों समेत हर व्यक्ति से अपील की थी कि वे देश के आजादी के नायकों के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *